एक तरफा प्यार, किराए की रंजिश... मां को चाकू मार उतारा मौत के घाट; बेटी गंभीर घायल

बीते 21 मई की रात करीब 8:30 बजे दोनों मां-बेटी घूमने निकली थी. इसी दौरान सीसवाली रोड स्थित बरड़िया क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर के पास आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मां को चाकू मार उतारा मौत के घाट

राजस्थान के बारां जिले में एक तरफा प्यार और किराए की रंजिश में मां-बेटी पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है. हमले में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका कोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने शिकायत पर हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर लिया है. एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

महिला के मकान में रहता था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, घटना बारां जिले के अंता कस्बे में हुई है. एसपी अभिषेक अंडासु के अनुसार, वारदात के पीछे एकतरफा प्यार और मकान किराए को लेकर पुरानी रंजिश मुख्य वजह रही. एसपी अभिषेक ने बताया कि आरोपी सीताराम मेघवाल, मृतका प्रेम बाई के मकान में किराए पर रहता था. करीब छह महीने पहले किराए अन्य विवादों के चलते उसे मकान खाली करवाकर बेदखल कर दिया गया था. इसी रंजिश के साथ आरोपी मृतका की बेटी के प्रति एकतरफा लगाव रखता था. 

Advertisement

एसपी के मुताबिक, 21 मई की रात करीब 8:30 बजे प्रेम बाई अपनी बेटी कृष्णा के साथ इवनिंग वॉक पर निकली थीं. सीसवाली रोड स्थित बरड़िया क्षेत्र में रामदेवजी मंदिर के पास आरोपी ने उनका रास्ता रोक लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं. गंभीर हालत में दोनों को कोटा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में प्रेम बाई ने दम तोड़ दिया.

कोटा के ढीबरी पुलिस के पास से आरोपी गिरफ्तार

वहीं, बेटी कृष्णा का कोटा अस्पताल में उपचार जारी है. घटना के बाद मृतका के पति घनराज मेघवाल की रिपोर्ट पर अंता थाने में हत्या और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया. एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ और डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह आढ़ा के निर्देशन में चार टीमों का गठन किया गया. तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी सीताराम मेघवाल को कोटा के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में ढीबरी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-

जयपुर में XEN पति को VIDEO कॉल कर पत्नी ने लगाई फांसी, 1 महीने बाद फोन से खुला राज

Rajasthan Leopard Attack: जंजीर से बंधी रह गई कुत्ते की गर्दन, तेंदुआ धड़ अलग करके ले गया; देखें हमले का CCTV फुटेज

Advertisement