विज्ञापन

छोटू सिंह रावणा का बयान- रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी, निर्दलीय विधायक ने आरोप को किया खारिज

बाड़मेर विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने फोन पर धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया. विवाद कैंसर पीड़ित बच्चे के वीडियो पर कमेंट से शुरू हुआ और फिर मामला गरमा गया.

छोटू सिंह रावणा का बयान- रविंद्र भाटी ने दी जान से मारने की धमकी, निर्दलीय विधायक ने आरोप को किया खारिज
रविंद्र सिंह भाटी और छोटू सिंह रावणा के बीच विवाद.

Ravindra singh bhati vs chhotu singh rawna: राजस्थान के बाड़मेर जिले से शिव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी और लोकप्रिय भजन गायक छोटू सिंह रावणा के बीच सोशल मीडिया कमेंट को लेकर तीखा विवाद खड़ा हो गया है. गायक ने शुक्रवार रात विधायक पर फोन कर धमकाने और अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की चेतावनी देने का गंभीर आरोप लगाया है. रावणा ने भोपाल में कार में बैठकर जारी एक वीडियो में दावा किया कि 27 मार्च की रात करीब 11 बजे विधायक रविंद्र सिंह भाटी का फोन आया.

"2 बार आपको छोड़ दिया"

बातचीत के दौरान विधायक ने कथित तौर पर सख्त लहजे में कहा- “दो बार आपको छोड़ दिया, अब जो कर रहे हो वो ठीक नहीं है, मुझे सीधा करना भी आता है.”गायक का कहना है कि यह बयान उन्हें सुधारने की सलाह नहीं बल्कि साफ धमकी जैसा लगा. उन्होंने स्वतंत्र अभिव्यक्ति के अधिकार पर भी सवाल उठाया.

विवाद की जड़ क्या है?

मामला एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ. एक कैंसर पीड़ित बच्चे के भावुक अपील वाले वीडियो पर छोटू सिंह रावणा ने कमेंट किया था कि अगर यह बच्चा रील स्टार होता तो सभी नेता उसके पास होते. रावणा का दावा है कि यह सामान्य टिप्पणी थी, लेकिन उन्हें ही टारगेट किया गया.

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने फोन करने की पुष्टि की है, लेकिन धमकी देने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरों के कंधों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए किसी को राजनीतिक टूल नहीं बनना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में 29 और 30 मार्च को नहीं आएगा पानी, बीसलपुर पाइपलाइन में मरम्मत के चलते 60 घंटे का शटडाउन

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close