बाड़मेर में पुलिस चौकी के बाहर मनचले को महिला ने जूते से जमकर पीटा, जान बचाने के लिए कान पकड़कर मांगी माफी

Rajasthan News: बाड़मेर जिला अस्पताल के बाहर मनचले को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया. महिला ने बीच सड़क पर जूतों से पिटाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मनचले को सबक सिखाती हुई महिला
NDTV

Barmer Viral video: राजस्थान के बाड़मेर शहर में एक मनचले को महिला से छेड़नखानी करना भारी पड़ गया. महिला ने मनचले को उसकी हरकत के लिए सबक सिखाते हुए सरेराह पकड़कर पहले तो जूते से उसकी जमकर धुलाई की.यह घटना  बाड़मेर मेडिकल जिला अस्पताल पुलिस चौकी के आगे की है , जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बीच सड़क पर जूतों की बौछार

जानकारी के अनुसार,बाड़मेर जिला अस्पताल की पुलिस चौकी के पास एक अज्ञात युवक ने राह चलती महिला पर अश्लील टिप्पणियां करते हुए उसे गंदे इशारे किए. उसकी इस हरकत पर महिला को बेहद गुस्सा आया और उसने अपना जूता उतार कर उस पर टूट पड़ी.
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

Advertisement

मनचले को सबक सिखाती हउई महिला का वीडियो

भीड़ ने भी हाथ साफ किए

उसके बाद पास में खड़े लोगों ने भी मनचले को उसकी शर्मनाक हरकत के लिए उसे अच्छा सबक सिखाया. वहां खड़े अन्य राहगीरों ने भी उसकी जमकर धुलाई कर दी. अंत में खुद को बुरी तरह घिरा देख युवक के सुर बदल गए.उसने बीच सड़क पर कान पकड़कर  महिला से माफी मांगी. जिसपर महिला से उसे  चेतावनी देकर छोड़ दिया. जिसका पास में खड़े लोगों ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

नहीं पहुंची पुलिस तक बात

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी के ठीक सामने हुई, लेकिन इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पिटाई के बाद महिला वहां से चली गई और युवक भी रफूचक्कर हो गया. फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर लोगों में इस जांबाज महिला की जमकर तारीफ हो रही है.

यह भी पढ़ें; जैसलमेर में बकरियों में फैली अज्ञात बीमारी, 7 दिन में 38 की गई जान, पशुपालकों में छाई चिंता

Advertisement
Topics mentioned in this article