बांसवाड़ा में भाई-बहन से चांदी का कड़ा और मोबाइल छीनने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र में होली से पहले भाई-बहन से लूट के प्रयास का मामला सामने आया है. पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर पैसे मोबाइल और चांदी का कड़ा छीनने की कोशिश की. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ क्षेत्र में होली से पहले भाई-बहन से लूट के प्रयास हुआ.

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में होली पर्व से पहले लूट के प्रयास की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया. मामला सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र का है जहां भाई-बहन को निशाना बनाकर बदमाशों ने रास्ता रोक लिया. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं.

ईटाला नाल घाटी के पास रोका रास्ता

पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को भुराकुआ निवासी 19 वर्षीय मनीष पुत्र दिनेशचंद्र पटेल भील अपनी बहन अमिषा के साथ मोटरसाइकिल से मामा के घर गांव ईटाला जा रहा था. ईटाला नाल घाटी के पास पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक ओवरटेक कर आगे निकल गए. कुछ ही दूरी पर सामने से दो अन्य मोटरसाइकिलों पर सवार करीब छह बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया.

पैसे और चांदी का कड़ा छीनने की कोशिश

बदमाशों ने भाई-बहन को डराया धमकाया और पैसे की मांग की. आरोपियों ने अमिषा के हाथ में पहना चांदी का कड़ा जिसे भोरिया कहा जाता है छीनने का प्रयास किया. मोबाइल छीनने और मारपीट की कोशिश भी की गई. इसी दौरान आसपास से राहगीर पहुंच गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की रिपोर्ट मिलते ही सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने तेजी दिखाते हुए पल्सर सवार दो आरोपियों संजय पुत्र गौतम और मांगीलाल पुत्र मडसिया दोनों निवासी अगोरिया को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. होली के मद्देनजर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

यह भी पढ़ें- ऑपरेशन शिकंजा में करौली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सांसद प्रत्याशी पर हमले के तीन आरोपी 72 घंटों में दबोचे

Advertisement