राजस्थान में गाय को मिलेगा राज्य माता का दर्जा? मंत्री ने साफ किया रुख, कहा- गाय आस्था का विषय

राजस्थान में गौ हत्या और गाय को राज्य माता का दर्जा देने की मांग का मुद्दा थम नहीं रहा रही है. विपक्ष के तमाम आरोपों और हमले के बाद अब सरकार ने गाय को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान में गाय को राज्य माता बनाने की मांग पर सरकार का रुख साफ

Rajasthan News: गाय को राज्य माता दर्जा देने की मांग के बीच राजस्थान में सियासत गरमा गई है. तमाम बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच गाय को राज्य माता का दर्जा देने के मुद्दे पर बुधवार को सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. इससे पहले सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने भी गाय को लेकर जारी सियासी बहस पर कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा था. सचेतक जोगेश्वर ने गौ हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी का उनका इतिहास याद दिलाया और कहा कि कांग्रेस सिर्फ अपने आपको गौ भक्त साबित करने की कोशिश कर रहे हैं. 

'सदियों से गाय को मां दर्जा दिया गया'

बहस और सियासत के बीच पशुपालन मंत्री जोरा राम कुमावत ने आज कहा कि राज्य सरकार की गाय को राज्य माता का दर्जा देने की कोई मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि गाय के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का हिस्सा है और समाज सदियों से गाय को मां का दर्जा देता आया है, लेकिन सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. जिसमें गाय को राज्य माता घोषित करने की बात हो. 

मंत्री ने विधानसभा में गाय को लेकर चल रहे हंगामे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दे रहा है. उनके मुताबिक एक गाय के बछड़े की मौत का मामला सामने आया था और संबंधित किसान परिवार ने परंपरागत तरीके से उसके सिर का उपयोग किया था. इसे राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है. 

'राजनीतिक फायदे के लिए मुद्दा उछाल रहा विपक्ष'

जोरा राम कुमावत ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक माइलेज के लिए इस तरह के संवेदनशील मुद्दों को उछाल रहा है. उन्होंने कहा कि गाय आस्था और भावना से जुड़ा विषय है लेकिन इसे सियासी हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए. सदन के भीतर इस मुद्दे पर सियासत जारी है लेकिन सरकार की इस टिप्पणी के बाद अब यह साफ है कि फिलहाल गाय को राज्य माता का दर्जा देने को लेकर सरकार की ओर से कोई औपचारिक पहल नहीं की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढे़ं-

'इंदिरा गांधी ने साधु संन्यासियों पर चलवाई गोली' सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस को याद दिलाया इतिहास

Rajasthan: जल जीवन मिशन घोटाले में 10वां अहम आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 9 को किया गया ACB कोर्ट में पेश