विज्ञापन

"खून का बदला, खून से लिया जाएगा", बीजेपी विधायक का बयान; राजस्थान में कारोबारी की हत्या का मामला गरमाया

बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 7 बजे कस्बे अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद से इलाके में आक्रोश है.

"खून का बदला, खून से लिया जाएगा", बीजेपी विधायक का बयान; राजस्थान में कारोबारी की हत्या का मामला गरमाया

भरतपुर नदबई में ज्वेलर्स की गोली मारकर हत्या के मामले में बीजेपी विधायक कुंवर जगत सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि खून का बदला खून से लिया जाएगा. उन्होंने कसम खाकर कहा कि नदबई में इस तरह की वारदात दोबारा नहीं होगी. जिन लोगों ने हत्या की है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी. एसपी और विधायक की समझाइश के बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन बंद किया.लेकिन व्यापारियों ने हत्या के विरोध में कस्बे का बाजार बंद रखा है.

पहली बार ऐसी घटना हुई

नदबई विधायक कुंवर जगत सिंह ने ज्वैलर्स की हत्या की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि यह घटना नहीं होनी चाहिए थी और हमारी डिटेल रही. पिछले 18 माह में 4 से 5 वारदात हुई हैं, लेकिन ऐसी घटना पहली बार हुई है जिसमें किसी के साथ लूटपाट की गई और हत्या कर दी गई.

हत्यारों को जल्द पकड़ा जाएगा- विधायक

कुंवर जगत सिंह ने कहा, "मुझे जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो झटका लगा. जिन लोगों ने हत्या की है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा और खून का बदला खून से लिया जाएगा.  मेरी तरफ से और सरकारी तरफ से जो भी सुविधा होगी, मृतक के परिजनों को दिलवाई जाएगी, जिसमें मुआवजा और सरकारी नौकरी भी शामिल है."

हत्याकांड के बाद सोना-चांदी भी लूट ले गए

दरअसल, बुधवार (25 मार्च) शाम करीब 7 बजे कस्बे के पंजाबी मोहल्ला स्थित श्रीराम मन्दिर के पास हत्याकांड को अंजाम दिया गया. अज्ञात बदमाशों ने स्कूटी सवार ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे. व्यापारी की हत्या करने के बाद वह सोने-चांदी के जेवरात रखे बैग को भी ले गए. कस्बा निवासी सर्राफा व्यापारी योगेश चोपड़ा उर्फ योगी पुत्र शांतिस्वरूप चोपड़ा शाम को नगर रोड़ स्थित अपनी सर्राफा दुकान को बंद कर स्कूटी से अपने घर जा रहा था. घटना के विरोध में व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही बाजार बंद का भी आह्वान किया गया है. 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close