विज्ञापन

जनगणना की ड्यूटी के बाद शिक्षक को हार्ट अटैक, घर लौटा तो बिगड़ी तबीयत

घर लौटने के शिक्षक भवानी सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई. पड़ोसियों ने हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक टीचर की मौत हो चुकी थी. झुंझुनू रह रहे परिजन भी सूचना पाकर भरतपुर पहुंचे.

जनगणना की ड्यूटी के बाद शिक्षक को हार्ट अटैक, घर लौटा तो बिगड़ी तबीयत
झुंझुनू निवासी भवानी सिंह हलैना (भरतपुर) में पोस्टेड थे.

भरतपुर के हलैना में एक टीचर की मौत हो गई. मृतक भवानी सिंह (39) मूल रूप से झुंझुनू का निवासी था. जिले की नवलगढ़ तहसील के ढाका की ढाणी गांव का रहने वाला शिक्षक हलैना में कार्यरत था. उसकी पोस्टिंग बेवर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में थी. 28 मई को जनगणना का काम कर लौटा था. भवानी सिंह किराए के घर में रहता था. शिक्षक दिनभर जनगणना का काम पूरा कर देर शाम घर लौटा था. घर आने के कुछ ही देर बाद भवानी अस्वस्थ महसूस करने लगे. 

पड़ोसियों और मकान मालिक ले गए हॉस्पिटल

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मकान मालिक और पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत कस्बे के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया. लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भवानी सिंह को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, मौत का प्राथमिक कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.

झुंझुनू से भरतपुर पहुंचे परिजन

घटना की सूचना तुरंत उनके परिजनों को दी गई. सूचना मिलने पर 29 मई को झुंझुनू से उनके परिवारजन हलैना पहुंचे. परिजनों ने हलैना थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और पूरी घटना की जानकारी ली. 

परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया.

परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया.

शिक्षा विभाग ने जताया दुख

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शिक्षक की अचानक मौत से बेवर स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों और हलैना कस्बे में लोग हैरान हैं. शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी घटना पर दुख जताया है.

यह भी पढ़ेंः पिता की हत्या के बाद बेफिक्री के साथ चाय पीता रहा बेटा, 'तिजोरी की चाबी' बनी बहन की मौत की वज

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close