भीलवाड़ा: थाने में ASI की संदिग्ध मौत, रात को भाई से हुई थी आखिरी बात; अब गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक पुलिस अधिकारी की मौत ने महकमे में सनसनी फैला दी है. कारोई थाने में तैनात एएसआई विष्णु सिंह का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: राजस्थान में भीलवाड़ा के कारोई थाने से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) विष्णु सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. जैसे ही यह खबर पुलिस महकमे में पहुंची, विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलते ही गंगापुर सहाड़ा एएसपी बुधराज और एसपी पारस जैन तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

परिजनों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

मृतक विष्णु सिंह के भाई नरेंद्र सिंह ने मौत को पूरी तरह संदिग्ध बताया है. उन्होंने कहा कि मौत के पीछे के कारणों का खुलासा निष्पक्ष जांच के बाद ही हो पाएगा. नरेंद्र सिंह के अनुसार, उनकी विष्णु से बीती रात करीब पौने दस बजे बात हुई थी, तब उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था. परिवार में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था और विष्णु के दोनों बेटे फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं.

Advertisement

पुलिस परिवार से था गहरा नाता

विष्णु सिंह का परिवार लंबे समय से खाकी की सेवा में रहा है. उनके पिता भी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी हैं और उनके बड़े भाई भी वर्तमान में पुलिस सेवा में ही कार्यरत हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. अब पुलिस और परिजन दोनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत की गुत्थी सुलझ सके.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: कॉलेजों में 3540 पदों की संविदा भर्ती का भारी विरोध, युवाओं ने पूछा-'नेट-PhD के बाद 28 हजार की नौकरी क्यों?'

खाटूश्यामजी जाने वाले भक्त ध्यान दें! मंदिर में बदला बाबा की आरती का समय, 19 साल बाद बन रहा है यह दुर्लभ संयोग

अजमेर दरगाह में 'शिव मंदिर' विवाद में किसका सुना जाएगा पक्ष? 12 याचिकाओं पर बहस के बाद कोर्ट का फैसला सुरक्षित

Advertisement