पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी ने की घिनौनी हरकत, प्रेमी संग मिलकर खुद अश्लील VIDEO बनाकर किया वायरल

पत्नी ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इल्जाम पति पर लगाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे. पुलिस ने 22 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पति से छुटकारा पाने के लिए पत्नी की शर्मनाक करतूत,

राजस्थान के भीलवाड़ा से रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. पत्नी ने पति से छुटकारा पाने के लिए पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया. शातिर पत्नी ने पहले प्रेमी की मदद से खुद का अश्लील वीडियो बनवाया. फिर पति का फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना वीडियो वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद खुद महिला थाने पहुंची और पति की पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने ब्लैकमेल करने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. 

फर्जी सोशल मीडिया से वायरल हुआ था वीडियो

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पति ने एफआईआर में बताया कि 20 मार्च की रात एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से उसकी पत्नी का बाथरूम में नहाते हुए का वीडियो वायरल किया गया. पति का कहना है कि यह सुनियोजित तरीके से प्रचारित किया कि यह वीडियो उसके पति ने वायरल किया है, ताकि उससे छुटकारा पा सके. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का अश्लील वीडियो तैयार कराया. घटनाक्रम को पति की साजिश के रूप में प्रचारित करना था. 

Advertisement

प्रेमी के साथ मिलकर खुद नहाते हुए बनाया वीडियो

पति ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया. इससे पहले भी पीड़ित पति के खिलाफ ससुराल पक्ष पर ज्वैलरी हड़पने का मामला दर्ज करवा चुकी है. एसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया था. आरोप है कि पत्नी ने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के नहाते हुए का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इल्जाम पति पर लगाकर उसे ब्लैकमेल करने लगे.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के बाद बुधवार को गांधीनगर थाना पुलिस ने पति को ब्लैकमेल करने के मामले में 22 वर्षीय पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. गांधीनगर थाने में पीड़ित पति की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया था. यह अश्लील वीडियो वायरल करने का प्रकरण है. इसमें आरोप लगाया गया कि पत्नी ने पति से छुटकारा पाने के साथ ही ब्लैकमेल करने के लिए वीडियो वायरल किया है. पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

शिक्षा व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीर! क्लासरूम में सो रहे टीचर, बाहर मिड-डे मील के बर्तन ढोते बच्चे

जैसलमेर: झिन्झिनियाली हत्याकांड में पुलिस की थ्योरी पर सवाल, सांसद उम्मेदाराम बोले- लूट नहीं, साजिश है...