भिवाड़ी में कबाड़ के गोदाम में लगी आग, एक के बाद एक धमाकों से हड़कंप; घरों से बाहर निकले लोग

यहां लेबर कॉलोनी में तीनों तरफ फैक्ट्रियां हैं और आसपास मोबाइल टावर भी मौजूद है. ऐसे में बड़ी अनहोनी हो सकती थी, गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

भिवाड़ी में सुबह 5 बजे के करीब कबाड़ के एक गोदाम में आग लग गई. फूलबाग क्षेत्र के औद्योगिक इलाके के चैम्पियन चौक के पास कबाड़ का यह गोदाम स्थित है. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सुबह लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कबाड़ में रखे ड्रमों में धमाके होने लगे. धमाकों की आवाज से पास के आवासीय क्षेत्र से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर आ गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आसपास बने मकानों से लोगो को बाहर निकाला गया.

बड़ा हादसा टला 

दरअसल, यहां लेबर कॉलोनी में तीनों तरफ फैक्ट्रियां हैं और आसपास मोबाइल टावर भी मौजूद है. ऐसे में बड़ी अनहोनी हो सकती थी, गनीमत रही कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया. इससे पहले, आग की सूचना पर फूलबाग थाना पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची थी. प्लास्टिक  का सामान और अन्य स्क्रैप होने के चलते धुंए का गुबार इतना था कि दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था. 

रीको-नगरपरिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर

दमकल विभाग के  फायर कर्मचारी राजू के मुताबिक, जानकारी मिली कि करीब 6 गाड़ियों की आवश्यकता है. नगरपरिषद भिवाड़ी और रीको प्रथम की दो गाड़ियां लेकर रवाना हुए, जब मौके पर पहुंचकर देखा तो आग काफी भयानक लगी हुई थी और धमाके हो रहे थे. 

2 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग

इसी कबाड़खाने के पास एक बड़ा गोदाम था. आसपास कई बड़ी कंपनियां हैं और यह कबाड़ गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित एक कृषि भूमि खेत में बना हुआ है. दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए. आग बुझाने के लिए भिवाड़ी खुशखेड़ा, रीको भिवाड़ी और धारूहेड़ा से फायर ब्रिगेड मंगवाई गई. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. उन्होंने बताया कि अगर समय पर नहीं पहुंचते तो बड़ा हादसा संभव था. फिलहाल, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में गर्मी दिखाने लगी असर, दिन में तापमान 33 डिग्री के पार; रात में भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा