विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी दिखाने लगी असर, दिन में तापमान 33 डिग्री के पार; रात में भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. लेकिन बीते कुछ दिन से तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी दिखाने लगी असर, दिन में तापमान 33 डिग्री के पार; रात में भी पारा 10 डिग्री से ज्यादा

राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी जारी है. इसके साथ ही तापमान 33 डिग्री के भी पार पहुंच गया है. जबकि न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से ज्यादा है. हालांकि अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. जबकि, राज्य में अगले सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान, अधिकतम तापमान बाड़मेर में तापमान 33.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया.

कल बारिश के बाद तापमान में बढ़ोतरी जारी 

इससे पहले पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी. बीते दिन (शुक्रवार) पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई थी. इस दौरान सर्वाधिक बारिश शाहपुरा (जयपुर) में 22 मिलीमीटर हुई. इसी के साथ बाड़मेर समेत पश्चिम राजस्थान के हिस्सों में पारा 32 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. जबकि हिल स्टेशन माउंट आबू के तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है. 

कई जिलों में रात का तापमान भी 15 डिग्री के करीब

राज्य में दिन गर्म होने के साथ ही रात का तापमान भी 15 डिग्री के करीब है. अजमेर में 14.7, भीलवाड़ा में 15.3, अलवर में 12, जयपुर में 14.8, पिलानी में 12.8, सीकर में 12, कोटा में 14.6, चित्तौड़गढ़ में 15.4, बाड़मेर में 17.3, जैसलमेर में 15.6, जोधपुर में 16.5, माउंट आबू में 11, बीकानेर में 17.2, चूरू में 13.8, श्री गंगानगर में 13.9, नागौर में 13.8, अंता में 13.8, जालोर में 15.3, सिरोही में 15.4 और झुंझुनूं में 13.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः विधानसभा में गूंजा शिक्षक भर्ती का मुद्दा, विपक्ष ने खाली पदों और बैकलॉग पर सरकार को घेरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com