विज्ञापन

पंजाब की जेल में बैठकर कैदी ने पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, मास्टरमाइंड का निकला राजस्थान से कनेक्शन

बीकानेर के खाजूवाला बॉर्डर पर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार गिराने की साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है. पंजाब की जेल में बंद तस्कर ने रचा था यह पूरा नेटवर्क, सुरक्षा एजेंसियां अब स्थानीय मददगारों की तलाश में हैं.

पंजाब की जेल में बैठकर कैदी ने पाकिस्तान से मंगवाए हथियार, मास्टरमाइंड का निकला राजस्थान से कनेक्शन
बीकानेर: खाजूवाला बॉर्डर पर हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, जेल में बंद तस्कर ने ड्रोन से मंगवाए थे हथियार. (सांकेतिक तस्वीर)
IANS

Rajasthan News: बीकानेर के खाजूवाला बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों ने हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड पंजाब की फरीदकोट जेल में बंद कुख्यात तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू निकला है. सोनू ने जेल के अंदर से ही पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क साधा और ड्रोन के जरिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार हथियार मंगवाने का पूरा नेटवर्क तैयार किया था. आरोपी मूल रूप से श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र का रहने वाला है.

तकनीकी खराबी ने फेल की पाकिस्तानी साजिश

यह मामला इसी साल फरवरी का है, जब खाजूवाला के 24 KND इलाके के एक सरसों के खेत में पाकिस्तानी ड्रोन गिरा मिला था. जांच में सामने आया कि तस्करों ने हथियारों की डिलीवरी के लिए नहर के पटड़े का रूट तय किया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ड्रोन खेत में जा गिरा. ड्रोन के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने 5 चाइनीज पिस्टल और 325 कारतूस बरामद किए थे. ड्रोन गिरने के कारण तस्करों की प्लानिंग फेल हो गई और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

स्थानीय कनेक्शन की तलाश कर रही पुलिस

सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की संयुक्त जांच में बॉर्डर पार से चलने वाले इस बड़े स्मगलिंग नेटवर्क की परतें अब खुल रही हैं. सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू से पूछताछ के आधार पर उन लोगों को नामजद किया गया है, जो बॉर्डर पर ड्रोन की डिलीवरी लेने पहुंचने वाले थे. पुलिस अब उन स्थानीय मददगारों की तलाश में जुटी है, जो इस नेटवर्क को जमीनी स्तर पर सपोर्ट कर रहे थे. एजेंसियों का मानना है कि इस खुलासे से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय अन्य तस्करों पर भी शिकंजा कसेगा.

ये भी पढ़ें:- 'घरों से निकालकर दी जाएगी सजा...', बीजेपी विधायक ने गौ तस्करों और साइबर ठगों को खुले मंच से दी चेतावनी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close