विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

Rajasthan: बीकानेर बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, AK-47 के कारतूसों सहित मिले 5 पिस्टल के 325 कारतूस

Rajasthan News: बीकानेर के खाजूवाला का है, जहां एक खेत में ड्रोन के साथ हथियारों का जखीरा मिला. इसके मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

Rajasthan: बीकानेर बॉर्डर पर मिला हथियारों का जखीरा, AK-47 के कारतूसों सहित मिले 5 पिस्टल के 325 कारतूस
खेत में ड्रोन के साथ हथियारों का जखीरा
NDTV

Bikaner News: बीकानेर जिले के इंटरनेशनल बॉर्डर पर अभी तक हेरोइन तस्करी के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन यह पहली बार है जब बॉर्डर पार से ड्रोन के जरिए इतनी बड़ी संख्या में हथियार भेजे गए हैं. ताजा मामला बीकानेर के खाजूवाला का है, जहां एक खेत में ड्रोन के साथ हथियारों का जखीरा मिला. इसके मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई. हथियारों का यह जखीरा जिले के खाजूवाला इलाके के 24KND में एक किसान के खेत में मिला. इसके मिलने के बाद गांव वालों ने BSF की 140वीं बटालियन को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान वहां पहुंचे और हथियारों के जखीरे को अपने कब्जे में ले लिया.

किसान के खेत में मिला हथियारों का जखीरा

इसके बाद बीएसएफ और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन करते हुए पूरे इलाके की गहन जांच की. मामले की जानकारी देते हुए खाजूवाला थानाधिकारी रोहित चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर खाजूवाला क्षेत्र के 24KND में बनी ईंट भट्टे कि चिमनी से मात्र 800 मीटर दूरी पर हथियारों का जखीरा मिलने की सूचना मिली थी.सूचना के आधार पर जिले के खाजूवाला क्षेत्र के 24KND में सीमा सुरक्षा बल की 140वीं बटालियन और बीकानेर पुलिस ने सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई की.जिसमें जांच के दौरान में एक ड्रोन, 5 पिस्टल के साथ 325 कारतूस जब्त किए गए हैं.जिसमें AK 47 के भी कारतूस थे.

325 कारतूस जब्त किए

इसके बाद BSF और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और पूरे इलाके की अच्छी तरह से जांच की. मामले की जानकारी देते हुए खाजूवाला पुलिस स्टेशन ऑफिसर रोहित चौधरी ने बताया कि बीकानेर जिले की इंटरनेशनल बॉर्डर पर खाजूवाला इलाके के 24KND में बने एक ईंट भट्टे की चिमनी से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर हथियारों का जखीरा मिलने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की 140वीं बटालियन और बीकानेर पुलिस ने जिले के खाजूवाला इलाके के 24KND पर जॉइंट एक्शन लिया.जांच के दौरान एक ड्रोन, 5 पिस्टल के साथ 325 कारतूस जब्त किए गए, जिसमें AK 47 के कारतूस भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Vayushakti 2026 LIVE Updates: सरहद का आसमान नापकर 25 मिनट में वापस लौटीं राष्ट्रपति मुर्मू, जैसलमेर में 'प्रचंड' लैंडिंग के साथ रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com