विज्ञापन

Rajasthan: भीषण गर्मी के बीच विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

कर्मचारियों ने बताया कि 6 मई को निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी, साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया था. लेकिन तय समय गुजरने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

Rajasthan: भीषण गर्मी के बीच विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
बीकनेर में विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल

Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है. पश्चिमी इलाकों में बिजली और पानी की दिक्कतें हमेशा से रही है. कुछ इलाकों को छोड़ दें तो पूरे जिले में गर्मी की वजह से बिजली-पानी की समस्या काफी देखी जाती है. लेकिन इस बीच जब विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल होता है तो यह आम जनताओं के लिए गंभीर स्थिति पैदा करती है. कुछ ऐसा हाल बीकानेर जिले में है जहां विद्युत निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया है.

विभिन्न मांगो को लेकर कर्मचारियों का हड़ताल

बीकानेर में विद्युत निगम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अब आंदोलन का रास्ता अपना लिया है. जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं, जहां धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से दीपावली ओवरटाइम, यात्रा भत्ता, सरेंडर लीव और मेडिकल राशि के भुगतान की मांग की जा रही है, लेकिन निगम प्रशासन लगातार इसे नजरअंदाज कर रहा है.

ज्ञापन सौंपने के साथ दिया था अल्टीमेटम

कर्मचारियों ने बताया कि 6 मई को निगम प्रशासन को मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी, साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया था. लेकिन तय समय गुजरने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसी के विरोध में अब कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा. श्रमिक संघ ने साफ कहा है कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही संगठन ने आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी निगम प्रशासन पर डालते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः बिजली संकट से निपटने के लिए राजस्थान तैयार, नए आदेश से साफ हुआ रास्ता, थर्मल पावर खरीद को हरी झंडी

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close