समोसे के विवाद में खूनी संघर्ष, दुकानदार ने अधेड़ पर चलाया धारदार हथियार

बांसवाड़ा शहर के पृथ्वीगंज मस्जिद क्षेत्र में समोसे खरीदने को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया. मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार ने धारदार हथियार से अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan News: इन दिनों लोगों में हिंसक प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. छोटी-छोटी बातों को लेकर लोग चाहे तो मारपीट कर जाते हैं या फिर इससे भी अधिक हथियार चला देते हैं. यह चीज बच्चों में भी काफी तेजी से बढ़ रहा है. यही वजह है कि बच्चे स्कूल में हिंसक और खूनी संघर्ष करते दिख रहे हैं. हालांकि यह बड़े उम्र के लोगों की वजह से भी हो रहा है क्योंकि वह भी हिंसक हो रहे हैं. ऐसी ही एक छोटे से मामले में हुए विवाद में हथियार चला दिया गया, जिससे एक अधेड़ बुरी तरह घायल हो गया. घटना बांसवाड़ा जिले की है.

समोसे के विवाद में चले हथियार

बांसवाड़ा शहर के पृथ्वीगंज मस्जिद क्षेत्र में समोसे खरीदने को लेकर हुआ विवाद अचानक हिंसक झगड़े में बदल गया. मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार ने धारदार हथियार से अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार समोसे लेने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

Advertisement

हमले में अधेड़ गंभीर घायल

हमले में मोहम्मद रहिस (पुत्र हाजी नथेखान), निवासी इंदिरा कॉलोनी घायल हो गए. उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उपचार करते हुए उनके पांच टांके लगाए. फिलहाल घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है. घटना की सूचना स्वयं घायल द्वारा पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान: 3 महीने से पोस्टिंग के इंतजार में 200 तहसीलदार, विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल