विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2026

राजस्थान: 3 महीने से पोस्टिंग के इंतजार में 200 तहसीलदार, विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

तहसीलदारों की पोस्टिंग में देरी पर टीकाराम जूली ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर तहसील में 27 नवंबर 2025 से तहसीलदार का पद रिक्त है, लेकिन अब तक वहां नियुक्ति नहीं हो सकी है. 

राजस्थान: 3 महीने से पोस्टिंग के इंतजार में 200 तहसीलदार, विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
3 महीने से पोस्टिंग के इंतजार में 200 तहसीलदार

राजस्थान में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. प्रमोशन मिलने के 3 महीने बाद भी अब तक 200 तहसीलदारों को पोस्टिंग नहीं मिल पाई है. राज्य सरकार ने 12 दिसंबर 2025 को 200 अधिकारियों को तहसीलदार पद पर पदोन्नत किया था, इनमें राजस्थान तहसीलदार सेवा से चयनित 127 नायब तहसीलदार और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी वर्ग के 73 अधिकारियों को तहसीलदार पद पर पदोन्नति दी गई थी. हालांकि, अभी तक पोस्टिंग नहीं मिलने से विभागीय कामकाज प्रभावित होने की चर्चा तेज हो गई है.

टीकाराम जूली ने उठाया सवाल

प्रदेशभर में 200 तहसीलदारों के पोस्टिंग का मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान भी उठा. प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने राजस्व विभाग की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर तहसील में 27 नवंबर 2025 से तहसीलदार का पद रिक्त है, लेकिन अब तक वहां नियुक्ति नहीं हो सकी है. वहीं विधायक नरेन्द्र बुढानिया ने भी विधानसभा में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा पर तंज कसा.

पोस्टिंग में देरी से प्रशासनिक कामों पर असर

विधायक बुढानिया ने कहा कि विभाग अब तक तबादलों की एक सूची तक जारी नहीं कर पाया है. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि विभाग की स्थिति ऐसी है कि एक पटवारी का तबादला तक नहीं हो पा रहा है. राजस्व विभाग में पदस्थापन और तबादलों में हो रही देरी के कारण प्रशासनिक कार्यों की गति पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है. अब यह देखना होगा कि सरकार इन नवपदोन्नत तहसीलदारों की नियुक्ति कब तक सुनिश्चित करती है और विभागीय कार्यप्रणाली को किस तरह गति देती है.

यह भी पढे़ं-

झुंझुनूं में बोले ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, नहीं होगा बिजली विभाग का निजीकरण, 2027 तक हर किसान को मिलेगी दिन में बिजली

Rajasthan Politics: गहलोत के स्वास्थ्य पर CM भजनलाल की टिप्पणी से भड़के टीकाराम जूली, कहा- '2 साल की हताशा में मर्यादा भूल गए मुख्यमंत्री'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com