Rajasthan News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सचिन पायलट रविवार को भीलवाड़ा के आसींद में बैकुंठ धाम देवनारायण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने एक धर्म सभा को संबोधित किया. इसके बाद मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि किसानों की दुर्दशा को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में अन्नदाता और दुग्धदाता के हालात खराब है. पायलट ने कहा कि आज देश के हालात किसी से छिपे हुए नहीं है, अन्नदाता व दुधदाताओं पर क्या गुजर रही है? किसी से छिपा नहीं है. पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर पायलट ने पांचों राज्यों में कांग्रेस पार्टी व उनके गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया.
केंद्र सरकार पर पायलट का हमला
सचिन पायलट ने कहा कि जनप्रतिनिधि जीते या हारे. जनता के बीच रहकर जन भावना के साथ काम करना चाहिए. जो जनप्रतिनिधि जीतता है उनको सबको साथ लेकर धर्म, संविधान व कर्तव्य के साथ काम करना चाहिए. वहीं हम सबको संस्कृति, इतिहास व जड़ों को नहीं भुलना चाहिए. जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. बढते समय में काफी जनता साथ होती है, लेकिन जब नीचे उतरते हैं तो कोई आपका हाथ पकड़ने वाला नहीं रहता है. इसीलिए हमेशा सभी को साथ रखकर काम करें. पायलट ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आज देश के हालात किसी से छिपे हुए नहीं हैं. अन्नदाता व दूधदाता पर क्या गुजर रही है.
I Love You के जवाब में सचिन पायलट की नसीहत
इस दौरान जब युवाओं ने सचिन पायलट को आई लव यू, आई लव यू कहा तो पायलट ने युवाओं को मारवाड़ी में नसीहत देते हुए कहा कि अंग्रेजी रहबादो आप तो हिंदी बोलो. कार्यक्रम के बाद सचिन पायलट ने प्रेस से मुखातिब होते हुए देश में पांच राज्यों के सोमवार को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि सबसे पहले तो मैं धार्मिक व ऐतिहासिक भूमि को नमन करता हूं. सोमवार को देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले हैं, मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस पार्टी व हमारा गठबंधन अच्छा परफॉर्म करेगा और सभी राज्यों में हम सरकार बनाएंगे.
टोंक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा पायलट को बहरूपिया व भगोड़ा बताने के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा कि जैसा मैंने पहले भी कहा था कि कोई नेता मुझ पर क्या टिप्पणी करता है. मैं उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता. मेरा एक ही मकसद एक राजनीतिक कार्यकर्ता के नाते मेरे दल और मेरी पार्टी को जो ढाई साल बाद प्रदेश में चुनाव होगा. सबको साथ लेकर हम काम करेंगे और राजस्थान में कांग्रेस का सरकार बनाएंगे.
यह भी पढे़ं-