विज्ञापन

बीकानेर में पाक सीमा पर मिला हथियारों का भारी जखीरा, 15 अगस्त के समारोह में यहीं रहेंगे CM भजनलाल

बीकानेर पुलिस ने ऑपेशन शॉक वेव के नाम से अभियान चलाया जिसमें साइबर टीम सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रहते हुए लगातार सीमांत क्षेत्र के हर मूवमेंट नजर रख रही थी.

बीकानेर में पाक सीमा पर मिला हथियारों का भारी जखीरा, 15 अगस्त के समारोह में यहीं रहेंगे CM भजनलाल
एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर हथियारों को पकड़ा गया
NDTV

बीकानेर पुलिस ने भारत पाक सीमा पर बड़ी कार्यवाही करते हुए हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है. साथ ही बड़ी मात्रा हेरोईन और कारतूस बरामद किया गया है. एक आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है. बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ा अहम माना जा रहा है क्योंकि इस वर्ष 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह बीकानेर में होना है. इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे. इस बड़े आयोजन को देखते हुए बीकानेर में सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है. 

बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने ताया कि यह कार्रवाई जिला स्पेशल टीम के मिले इनपुट के आधार पर की गई. खाजूवाला थाना टीम ने एक संयुक्त अभियान चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान 10 किलो हेरोइन, 11 ऑटोमेटिक हथियार, 22 मैगजीन, 100 कारतूस बरामद हुए. उन्होंने बताया कि इतने बड़े हथियारों के जखीरे को पुलिस द्वारा जब्त करने से किसी बड़ी अप्रिय घटना पर विराम लगा दिया गया है. 

आईजी ने कहा कि हथियारों का इस्तेमाल किसी अप्रिय घटना में हो सकता था

आईजी ने कहा कि हथियारों का इस्तेमाल किसी अप्रिय घटना में हो सकता था
Photo Credit: NDTV

सीमा क्षेत्र में कड़ी चौकसी से मिली सफलता

बीकानेर की एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि इस कार्रवाई को ऑपेशन शॉक वेव नाम दिया गया था. इसके तहत उनकी साइबर टीम सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में रहते हुए लगातार सीमांत क्षेत्र के हर मूवमेंट नजर रख रही थी. पकड़े गये हथियारों में दो टर्कीस वेगाना, चार ग्लाक वेपन्स अन्य स्जटार मार्का वेपन्स है साथ ही 100 कारतूस और 22 मैगजीन जब्त की गई  है.

साथ ही10 किलो हेरोइन पर जो सील लगी हुई है प्रथमदृष्ट्या में अफगानिस्तान की बताई जा रही है. इस पर ट्रिपल नाइन मार्का लगा है. उन्होंने बताया कि इन हथियारों और हेरोइन को पंजाब में सप्लाई किया जाना प्रस्तावित था. उन्होंने कहा किपंजाब की जेलों में उनके हैंडलर को भी नामजद किया जाएगा.

11 ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए

11 ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए
Photo Credit: NDTV

पुलिस ने वीरेंद्र सिंह नामक एक आरोपी को डिटेन किया है, जबकि एक बाइक भी जब्त की गई है. मौके पर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई सहित डीएसटी और पुलिस की टीम मौजूद रही. आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

पूरे प्रकरण की जांच ग्रामीण एएसपी बी.एल. मीणा को सौंपी गई है. राजस्थान पुलिस इस बड़ी कार्यवाही को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है.

ये भी पढ़ें-: 'गद्दारी नहीं कर सकता' रिटायर्ड फौजी ने 8 पन्ने के सुसाइड नोट में लिया पाकिस्तानी जासूस का नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close