विज्ञापन

बर्थडे सेलिब्रेशन में ऐसी गलती कि जेल पहुंच गया युवक, ऑनलाइन ग्रुप '007 गैंग' से जुड़ा था आरोपी

साइबर पुलिस को सोशल मीडिया ग्रुप पर निगरानी के दौरान रील की जानकारी मिली, जिसकी सूचना प्रतापगढ़ थाना को दी गई. आरोपी की पहचान कर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया.

बर्थडे सेलिब्रेशन में ऐसी गलती कि जेल पहुंच गया युवक, ऑनलाइन ग्रुप '007 गैंग' से जुड़ा था आरोपी
प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक पंकज मीणा को गिरफ्तार किया.

प्रतापगढ़ में बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया. साइबर सेल और प्रतापगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी युवक पंकज मीणा ने अपने दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान उसने तलवार से केक काटा, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

कोतवाली थाना अधिकारी शंभू सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान एक ऑनलाइन ग्रुप की जानकारी मिली. '007 गैंग' के नाम से बनाए गए ग्रुप में तलवार से केक काटने की रील सामने आई थी. रील के जरिए आमजन में भय पैदा करने और युवाओं को भ्रमित करने के मामले में साइबर सेल ने प्रतापगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी. 

रात के अंधेरे में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान की गई. कोतवाली थानाधिकारी ने सहायक उप निरीक्षक अजित सिंह शक्तावत और उनकी टीम को निर्देश किया. टीम ने रात के अंधेरे में दबिश देकर मनोहरगढ़ निवासी पंकज मीणा को गिरफ़्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से धारदार तलवार भी जब्त की है. मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थानी भाषा के लिए जयपुर में छात्रों का आंदोलन जारी, 11 दिन से अनशन पर बैठे शुभम रेवाड़ ICU में भर्ती

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com