विज्ञापन

बांसवाड़ा और उदयपुर जिले में रिकॉर्ड बारिश, राजस्थान के 26 जिलों में अलर्ट, कल से धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार

मानसून के निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों पर हावी है. इसी के चलते उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है.

बांसवाड़ा और उदयपुर जिले में रिकॉर्ड बारिश, राजस्थान के 26 जिलों में अलर्ट, कल से धीमी पड़ेगी मानसून की रफ्तार
आज (2 अगस्त) को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में हल्की बारिश की संभावना.

राजस्थान में बरसात का दौर आज (2 अगस्त) भी जारी रहेगा. मौसम विभाग की ओर से 26 जिलों में बारिश का अलर्ट है. जालोर, पाली और सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी है. शनिवार (1 अगस्त) को कई इलाकों में जमकर बारिश हुई. पिछले 24 घंटे में बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में सर्वाधिक 60 मिमी और उदयपुर के पास सलूंबर में 57 मिमी बारिश दर्ज की गई. हालांकि, सोमवार (3 अगस्त) से राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है.

इन इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान

आज (2 अगस्त) बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है. वहीं, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में बारिश कम रह सकती है. कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में मौसम साफ रहने के आसार है.

मानसून ट्रफ शिफ्ट होने से बारिश होगी कम

मौसम विभाग के अनुसार, 3 अगस्त से मानसून ट्रफ उत्तर भारत की ओर शिफ्ट हो सकती है, जिसके चलते राज्य में बारिश की गतिविधियां कम होंगी और अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है. हालांकि, 3 से 5 अगस्त के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है.

जैसलमेर और बाड़मेर में 3 डिग्री कम हुआ तापमान

वहीं, पश्चिमी राजस्थान में शनिवार को हुई बारिश का असर तापमान पर भी दिखा है. जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. फलोदी सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा. हालांकि तापमान गिरने और बादलों के छाए रहने से लोग उमस से जरूर बेहाल रहे.

यह भी पढ़ेंः 'BJP जैसे कांग्रेस को मार्केटिंग करनी होगी' अशोक गहलोत का पंचायत-निकाय चुनाव का शंखनाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com