Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी क्षेत्र में लड़की भागाकर ले जाने का विवाद रविवार को हिंसक ले लिया. मामला पालियाखेड़ी गांव का है. जहां लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़के के रिश्तेदार के घर पर धावा बोलते हुए जमकर तोड़फोड़ की, महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट कर एक दुकान को आग के हवाले कर दिया. इस घटना में चार से पांच लोग घायल हो गए, जिनका झालावाड़ जिला अस्पताल में उपचार जारी है. मामले के बिगड़ते हालातों को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई.
घायलों का इलाज जारी
सूचना पर पहुंची भवानीमंडी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां लीलाबाई, पदमा, ईश्वर और सब्बा सहित अन्य का इलाज जारी है.
लड़की को भगाने पर लड़की पक्ष भड़का
मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि कांदलखेड़ी गांव की एक लड़की को पालियाखेड़ी के पास हरिशपुर गांव का एक युवक भगा ले गया था. रविवार सुबह इस मामले में भवानीमंडी थाने में लड़की पक्ष ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. इसके बाद गांव में पंच-पटेलों की मौजूदगी के बीच दोनों पक्षों के बीच समझाइश के लिए बैठक बुलाई गई थी. उसी बैठक के दौरान विवाद बढ़ गया और मामला हिंसा में बदल गया.
घर में घुसकर हमला फिर दुकान में लगाई आग
पुलिस ने आगे की जानकारी देते हुए बताया कि देखते- देखते लड़की पक्ष के लोगों ने पालियाखेड़ी गांव में लड़के के एक रिश्तेदार के घर में घुसकर पत्थरबाजी, तोड़फोड़ की. साथ ही घर में मौजूद महिलाओं और पुरुषों के साथ मारपीट की. हमलावरों ने वहां स्थित एक दुकान में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही भवानीमंडी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और गांव में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. कार्रवाई को लेकर पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: फर्जी RBI अधिकारी बनकर लोगों से करता था ठगी, बैंकों में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे 60 लाख