राजस्थान के जयपुर के प्रताप नगर इलाक़े में बीते दिनों पत्नी की गला दबाकर हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में रखकर जयपुर से 250 किमी दूर कोटा ले गया. वह वहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन इससे पहले पत्नी के मायके वाले पहुंच गए. जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी.
गला दबाकर की थी हत्या
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल को आरोपी ने अपनी पत्नी मीरा लोधी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात करने के बाद आरोपी अपनी कार से महिला की लाश अपने घर कार में ले गया, वहां ले जाकर आरोपी चुपचाप गुप्त रूप में महिला का दाह संस्कार करना चाहता था , लेकिन मृतका के परिजन वहाँ पहुँच गए इसके बाद कोटा पुलिस को सूचना दी गई मामले को संदिग्ध मानते हुए कोटा से ज़ीरो एफ़आइआर दर्ज हुई और जांच के लिए प्रताप नगर जयपुर में भेजा.
पति पर शक करती थी मृतका मीरा
पुलिस ने पूछताछ के बाद अब आरोपी पति वीरेंद्र को गिरफ़्तार किया. प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणमल ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते आरोपी ने हत्या की है. मृतका अपने पति पर श़क करती थी, इसी वजह से झगड़ा हुआ और आरोपी ने उसी के दुपट्टे चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी वीरेंद्र ने हत्या की बात छुपाने के लिए साजिश रची थी.
हत्या के बाद पत्नी के बीमार होने की जानकारी अपने ससुराल वालों की दी. उसने बताया कि डॉक्टर के पास ले जा रहा है. आरोपी ने मृतका के परिजनों को फ़ोन कर कहा कि उसकी तबियत ख़राब हो रही है. फिर थोड़ी देर बाद बोला कि उसकी मौत हो गई. परिजनों को उसकी बातों पर श़क होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. आरोपी वीरेंद्र माइनिंग से जुड़े सामान बेचने का काम करता है. मृतका हाउस वाइफ़ थी और 2013 में दोनों की शादी हुई थी.
यह भी पढे़ं-
लश्कर का आतंकी 'खरगोश' निकला हवामहल का 'वोटर', फर्जी आधार और वोटर आईडी से किया था खेल