विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

अलवर में स्‍व‍िमिंग पूल में डूबने से 11 साल के क‍िशोर की मौत, धरने पर बैठे पर‍िजन 

परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए.

अलवर में स्‍व‍िमिंग पूल में डूबने से 11 साल के क‍िशोर की मौत, धरने पर बैठे पर‍िजन 
स्‍व‍िम‍िंग पूल में डूबने से 11 साल के नमन की मौत.

Rajasthan: राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार शाम को 11 साल के किशोर की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार नमन राजपूत अपने माता-पिता के साथ अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में गया था.  वह स्विमिंग पूल में था और गहराई की ओर चला गया.  जब वह आसपास नहीं दिखा, तो उसके माता-पिता ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में नमन स्विमिंग पूल में डूबा हुआ मिला.  उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

स्विमिंग पूल संचालक पर कार्रवाई की मांग 

घटना के बाद, परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग स्विमिंग पूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए.  पुलिस ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया.  मामले में जांच की जा रही है. 

पर‍िवार के साथ नहाने गया था नमन 

नमन अपनी मां सुरेखा, प‍िता गजराज स‍िंह और 2 भाइयों के साथ  अलवर शहर के कटी घाटी के पास गोल्डन वाटर पार्क आया था. स्‍व‍िम‍िंग पूल में नहाने के दौरान डूब गया. क‍िसी को पता नहीं चला. बहुत देर बाद जब क‍िसी की नजर पड़ी तो उसे बाहर न‍िकाला, और अस्‍पताल ले गए. डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर द‍िया. 

लोगों ने क‍िया हंगामा,  बदसलूकी का आरोप 

इसके बाद लोगों ने वाटर पार्क की सुरक्षा पर सवाल उठाए तो गार्डों ने बदसलूकी की. बहुत देर तक हंगामा होता रहा.सदर थान के एएसआई रूप चंद ने मीड‍िया को बताया क‍ि स्‍व‍िम‍िंग पूल में डूबने की सूचना पर अस्‍पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. पर‍िजनों की र‍िपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर ल‍िया जाएगा. उच‍ित कार्रवाई की जाएगी.   

यह भी पढ़ें: 'डोटासरा ने परिजनों का RPSC में चयन करवाया' सचिन पायलट पर भी मदन राठौड़ का पलटवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com