विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2026

11 ऊंट गाड़‍ियों और 51 ट्रैक्‍टर से बहन के घर भात भरने गया भाई, 11 लाख रुपये का भरा मायरा

आधुनिक दौर में भी एक भाई के परंपरागत तरीके से भात भरण यात्रा निकालने की चर्चा खूब हो रही है. सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

11 ऊंट गाड़‍ियों और 51 ट्रैक्‍टर से बहन के घर भात भरने गया भाई, 11 लाख रुपये का भरा मायरा
ऊंट गाड़ी से मायरा भरने गया किसान.

लग्जरी गाड़ियों के दौर में एक किसान भाई ने 11 ऊंट गाड़ियों और 51 ट्रैक्टर पर भात भरण की अनूठी शोभायात्रा निकाली. भीलवाड़ा के जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के पंडेर गांव से टिठोडी गांव तक 7 किलोमीटर की यात्रा की. ग्रामीणों ने भी खूब पुष्प वर्षा की. भात यात्रा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. किसान परिवार ने पुरानी परंपरा को न‍िभाया. बहन के घर पहुंचकर 11 लाख का मायरा भरा. 

"बहन को पिता की कमी महसूस न हो"

किसान मुकेश जाट ने कहा क‍ि पिता के देहांत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी. उन्होंने यही कोशिश की कि बहन को कभी पिता की कमी महसूस न हो, जो भी किया है, वह अपने पिता के सपनों को पूरा करने और बहन के चेहरे पर मुस्कान देखने के लिए किया है.  

ऊंट गाड़ी से बहन के घर मायरा भरने गया भाई.

ऊंट गाड़ी से बहन के घर मायरा भरने गया भाई.

"हमारी पुरानी परंपराएं ही असली पहचान" 

उन्होंने कहा,  "हमारी पुरानी परंपराएं ही हमारी असली पहचान है, इसलिए मैंने उसी परंपरा को जीवित रखने का प्रयास किया है." बदलते आधुनिक दौर में जहां एक ओर परंपराओं को जिंदा रखा, वहीं भाई ने 11 लाख रुपये का भात भरा. पुरानी परंपराओं को जीवंत करते हुए मायरा भरने की परंपरा को पुनर्जीवत किया.  

मुकेश जाट की पत्नी माया पंचायत प्रशासक हैं. पिता के निधन के बाद भाई की अनूठी भात शोभायात्रा को देखकर बहन भी भावुक हो गई. नाचते-गाते हुए करीब 7 किलोमीटर का सफर तय क‍िया. 

यह भी पढ़ें: 'मेरे जन्मदिन पर कोई जयपुर ना आए', राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने क्यों दिया ये बयान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com