विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2025

Rajasthan: दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ा सांड, क्रेन की मदद से बांधकर नीचे उतारा

Viral Video: डीडवाना जिले के परबतसर उपखंड के पनेर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया.

Rajasthan: दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ा सांड, क्रेन की मदद से बांधकर नीचे उतारा
क्रेन के सहारे सांड को नीचे उतारते लोग
NDTV

Crane lifting bull video: राजस्थान के डीडवाना जिले के परबतसर उपखंड के पनेर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सांड एक निर्माणाधीन दो मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया. इस  नजारे को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया, और हर कोई हैरान था कि आखिर यह सांड इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गया.

छत पर सांड देखने से मचा हड़कंप

सांड छत पर इधर-उधर घूम रहा था और बार-बार नीचे झांकता हुआ दिखाई दे रहा था. इस नजारे को देखते  हुए वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ ने परबतसर के गौ रक्षा दल को सूचना दी.

क्रेन से चला दो घंटे का 'रोमांचक रेस्क्यू'

सूचना मिलते ही गौ रक्षा दल के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और सांड को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें शुरू कीं. छत की ऊंचाई और विशालकाय सांड के वजन को देखते हुए उन्होंने तुरंत एक क्रेन मंगवाई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

करीब दो घंटे तक चले इस रोमांचक अभियान में दल के सदस्यों ने पूरी सतर्कता और सावधानी बरती. उन्होंने सांड को रस्सियों के सहारे सुरक्षित बांधा और धीरे-धीरे क्रेन की मदद से उसे जमीन पर उतारा.

किसी खुली सीढ़ी या ढलान के सहारे चढ़ा हो ऊपर

जैसे ही सांड सुरक्षित जमीन पर पहुंचा सभी ने राहत की सांस ली.  गौ रक्षा दल के सदस्यों ने अनुमान जताया कि सांड किसी खुली सीढ़ी या ढलान के सहारे ऊपर चढ़ गया होगा, लेकिन बाद में वापस उतरने का रास्ता न मिलने पर छत पर ही फंस गया. सांड के इस अनोखे कारनामे की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: जली मशीनें और कालिख से ढका फर्श! SMS अस्पताल का ICU वॉर्ड पूरी तरह बर्बाद, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close