जयपुर में ब‍िजनेसमैन की हत्‍या, कार में म‍िली लाश; करोड़ों के लेन-देन का व‍िवाद  

ब‍िजनेसमैन दो द‍िन पहले घर से न‍िकला था, लेक‍िन घर वापस नहीं आया. आज कार में उसकी लाश म‍िली.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर में बिजनेसमैन की हत्या कर दी. (Photo- NDTV)

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक ब‍िजनेसमैन की लाश कार में म‍िली. ब‍िल्‍ड‍िंग मटेर‍ियल का कारोबारी था. पर‍िजनों ने हत्‍या का आरोप लगाया. सूचना पर पुल‍िस और फोरेंस‍िक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विधानी निवासी हरिशंकर शर्मा (40) के रूप में हुई है, जो बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई का कारोबार करता था.  वह 13 जून को घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी तलाश के बाद  गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी.

जयपुर में बिजनेसमैन की लाश कार में मिली.  (Photo- NDTV)

प्लास्टिक में लपेटी थी लाश 

सोमवार सुबह घर के नजदीक खड़ी एक कार की पिछली सीट पर हरिशंकर का शव मिला. शव को प्लास्टिक और बोरे में लपेटकर रखा गया था. शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. 

Advertisement

पैसे के लेन-देने का था विवाद 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक और एक परिचित व्यक्ति के बीच लंबे समय से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन दोनों की मुलाकात हुई थी, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, और मामला हिंसक झगड़े में बदल गया. इसी दौरान हरिशंकर को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई. 

करोड़ों रुपये फंसे थे 

परिजनों का आरोप है कि मृतक के करोड़ों रुपये फंसे हुए थे, और पैसों के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया. उनका कहना है कि घटना के बाद शव को छिपाने और बाद में ठिकाने लगाने का प्रयास भी किया गया. 

एक संंदिग्ध को हिरासत में लिया  

पुलिस ने एक संदिग्ध सीता राम को हिरासत में लिया है, और उससे पूछताछ की जा रही है. दोनों दोस्त हैं, आरोपी हॉस्टल चलाता है. सीआई शिवदासपूरा राजेंद्र मीणा का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है.  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक लात मारी जिसकी वजह से मृतक गिर गया और भारी वस्तु उसके सर पे लग गई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: जयपुर पहुंचे कॉकरोच पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके, 800 लोगों के साथ करेंगे प्रदर्शन