विज्ञापन

जयपुर पहुंचे कॉकरोच पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके, 800 लोगों के साथ करेंगे प्रदर्शन 

Cockroach Janta Party: जयपुर पुल‍िस-प्रशासन ने प्रदर्शन के ल‍िए कॉकरोच पार्टी को सर्शत अनुमत‍ि दी है. कानून और यातायात व्‍यवस्‍था को ध्‍यान में रखते हुए न‍िर्देश द‍िए गए हैं

जयपुर पहुंचे कॉकरोच पार्टी के संस्‍थापक अभ‍िजीत दीपके, 800 लोगों के साथ करेंगे प्रदर्शन 
जयपुर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके. (photo- NDTV)

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से आज जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके देर रात जयपुर पहुंच गए.  NEET पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी शहीद स्मारक पर विरोध-प्रदर्शन करेगी. प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी. दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान अभिजीत ने पूरे देश में प्रदर्शन करने की योजना बताई थी.

पुलिस ने प्रदर्शन की दी अनुमति 

रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयपुर पुलिस पर प्रदर्शन करने की अनुमति ना देने को लेकर विरोध किया. हालांकि, इसके बाद प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस ने सशर्त अनुमति दी है. प्रशासन की ओर से जारी शर्तों के अनुसार, कार्यक्रम में 800 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.

 तिरंगा और फूल लाने की अपील 

कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में आने वाले लोग अपने साथ तिरंगा, किताब और फूल लेकर आएं. उन्होंने बताया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा. उन्होंने सभी से अपील की है कि यह केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है. यह शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की लड़ाई है. 

उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करेंगे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे.  प्रदेशभर से युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में 30 जिलों में ओले-आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जानें 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com