विज्ञापन

20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. राज्यपाल ने अधिसूचना जारी करके बताया कि 20 अगस्त से सत्र शुरू होगा.

20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना
20 अगस्त से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र

राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा का छठा सत्र आगामी 20 अगस्त से शुरू होगा. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विधानसभा सत्र शुरू होने लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा का यह सत्र गुरुवार, 20 अगस्त को प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा. राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 174(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सत्र आहूत करने की औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है. 

विधानसभा सचिवालय ने शुरू की तैयारी

सत्र की तिथियां तय होने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बैठक के सुचारू और प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक प्रशासनिक व बजटीय तैयारियां शुरू कर दी हैं. विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की समस्त कार्यवाही संसदीय नियमों, परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप संचालित की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मानसून सत्र में सरकार को घेरेगा विपक्ष

माना जा रहा है कि इस सत्र में राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और विधेयक सदन के पटल पर रखेगी. वहीं विपक्ष भी जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रहा है.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान कांग्रेस में छिड़ी नई जंग! डोटासरा के तेवरों से बढ़ी चर्चा; अशोक गहलोत खेमे में हलचल

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद के विभाग की CBI जांच क्यों चाहते हैं? बोले- सीएम भजनलाल शर्मा को लेटर लिखूंगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close