विज्ञापन

राजस्थान में NEET रिजल्ट पर तैयार होगा डेटाबेस, सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के सफल बच्चों का मांगा रिकॉर्ड

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कोटा में NEET अभ्यर्थियों का सरकारी और निजी स्कूल वार डेटा तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था का वास्तविक स्तर पता चलेगा और खराब प्रदर्शन पर शिक्षकों व अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी.

राजस्थान में NEET रिजल्ट पर तैयार होगा डेटाबेस, सरकारी-प्राइवेट स्कूलों के सफल बच्चों का मांगा रिकॉर्ड
राजस्थान में NEET रिजल्ट पर तैयार होगा डेटाबेस

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कोटा दौरे के दौरान शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि NEET परीक्षा में शामिल सभी परीक्षार्थियों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसा रहा. कोटा कृषि विश्वविद्यालय के सियाम ऑडिटोरियम में आयोजित "स्वस्थ्य एवं शिक्षित महिला, सशक्त राष्ट्र" राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सरकारी स्कूलों से कितने विद्यार्थी नीट में सफल हुए और निजी विद्यालयों से कितने परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, इसका पूरा डेटा तैयार किया जाए.

राज्यपाल ने साथ ही ऐसे विद्यार्थियों का भी अलग डेटाबेस बनाने को कहा है, जिन्होंने स्कूल में प्रवेश तो लिया, लेकिन पढ़ाई के लिए निजी ट्यूशन या कोचिंग का सहारा लिया. 

स्कूलों के रिजल्ट पर अधिकारी-शिक्षक होंगे जवाबदेह

राज्यपाल ने कहा कि जब यह आंकड़े सामने आएंगे तो शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी. यदि सरकारी स्कूलों के परिणाम संतोषजनक नहीं मिले, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि परिणाम बेहतर नहीं होंगे तो जिम्मेदारों को बाजू हटना पड़ेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

नकल मुक्त परीक्षा पर जोर

अपने संबोधन में राज्यपाल ने शिक्षा की गुणवत्ता और नकल मुक्त परीक्षा प्रणाली पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार टीबी मुक्त भारत और नशा मुक्त भारत का लक्ष्य लेकर देश आगे बढ़ रहा है, उसी तरह एक दिन "कॉपी मुक्त भारत" का सपना भी साकार होगा. 

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक से लेकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर तक सभी की जिम्मेदारी बढ़ेगी और उसे निभाना भी होगा. राज्यपाल ने शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार बताते हुए गुणवत्तापूर्ण और ईमानदार शिक्षा व्यवस्था विकसित करने पर बल दिया.

यह भी पढे़ं-

'राजस्थान में अब नहीं रहेगी पानी की कमी', NDTV कॉन्क्लेव में बोले CM भजनलाल शर्मा

यमुना जल समझौता राजस्थान के लिए ‘गेम चेंजर', होगी नई औद्योगिक क्रांति- वासुदेव देवनानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close