राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर में आयोजित NDTV कॉनक्लेव में यमुना जल समझौते, राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों और शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर खुलकर बात की. देवनानी ने कहा कि राजस्थान और हरियाणा के बीच हुआ यमुना जल समझौता प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा. इस समझौते में 32 साल लगे और केंद्र सरकार की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच सहमति बनी. उन्होंने कहा कि राजस्थान लंबे समय से जल संकट से जूझता रहा है. पानी केवल पेयजल का विषय नहीं है, बल्कि इसका सीधा संबंध खेती, उद्योग, निवेश और प्रदेश की नई औद्योगिक क्रांति से भी है. यमुना जल समझौते के लागू होने के बाद राजस्थान के विकास को नई गति मिलेगी.
देवनानी ने कहा, “दोनों सरकारों के लिए जल सर्वोपरि था. जब जल संकट बढ़ता है तो राज्यों को समाधान की दिशा में आगे बढ़ना पड़ता है. केंद्र सरकार ने मध्यस्थ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसकी मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच समझौता हुआ.”
🔴WATCH LIVE | NDTV राजस्थान EMERGING BUSINESS CONCLAVE: जल से समृद्धि#NDTVEmergingBusinessConclave https://t.co/iGAF5SoUKB
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) July 30, 2026
स्पीकर देवनानी ने राजस्थान और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों को इस समझौते के लिए बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भूमिका की भी सराहना की. देवनानी ने कहा कि यह केवल पानी के बंटवारे का समझौता नहीं है, बल्कि राजस्थान के भविष्य और विकास से जुड़ा बड़ा कदम है.

Photo Credit: NDTV
रेतीले रेगिस्तान की जगह दिखेगी हरियाली
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीकर, चूरू और झुंझुनूं जैसे क्षेत्रों को लंबे समय से रेतीले और जल संकट वाले इलाकों के रूप में जाना जाता रहा है आने वाले समय में इन क्षेत्रों की तस्वीर बदल सकती है. उन्होंने कहा, “राजस्थान की पहचान लंबे समय तक रेगिस्तान और पानी की कमी से रही है. अब प्रदेश हरियाली की ओर बढ़ रहा है. इतने करोड़ों पेड़ पहले कभी नहीं लगाए गए. पहले करीब सात करोड़ और अब 11 करोड़ पौधे लगाए गए हैं.”
NDTV को बधाई-वासुदेव देवनानी
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) July 30, 2026
यमुना समझौते को लगे 32 साल-देवनानी
दोनों सरकारों के लिए जल सर्वोपरि-देवनानी
केंद्र सरकार की उपस्थिति में समझौता-देवनानी#VasudevDevnani #SpeakerDevnani #RajasthanAssembly #DeepPrajwalan #Conclave #IndianCulture #Inauguration @NDTV_Rajasthan… pic.twitter.com/cLSigDEKcU
देवनानी ने कहा कि नदियों को जोड़ने की योजनाओं से भी प्रदेश में जल का बेहतर उपयोग संभव होगा. राजस्थान में कई बार एक क्षेत्र में बाढ़ और दूसरे क्षेत्र में सूखे की स्थिति बनती है. जल स्रोतों को जोड़ने से इस असंतुलन को कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा, “यह समझौता ऐतिहासिक समझौता होगा. इसके क्रियान्वयन के बाद सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे और राजस्थान निश्चित रूप से विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा.”

Photo Credit: NDTV
नवाचारों पर ध्यान
विधानसभा में किए गए नवाचारों को लेकर देवनानी ने कहा कि बदलाव करना उनका स्वभाव रहा है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई नए प्रयोग किए थे. देवनानी ने कहा, “जब मैं विधानसभा अध्यक्ष बना तो लोगों ने कहा कि अध्यक्ष को क्या करना है? सदन चलेगा, चेयर पर बैठना है और सदस्यों से कहना है कि माननीय सदस्य अपनी सीट पर बैठ जाएं. मैंने कहा कि अगर करने की इच्छा हो तो बहुत सारे काम किए जा सकते हैं.”
उन्होंने कहा कि विधानसभा में पहले से बना म्यूजियम केवल वीआईपी और चुनिंदा लोगों के लिए खुला था। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इसे आम लोगों के लिए खोल दिया. देवनानी ने बताया कि अब तक 50 हजार से अधिक लोग विधानसभा म्यूजियम का भ्रमण कर चुके हैं. यहां राजस्थान के भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक विकास से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं.
बदलती वास्तुकला, अमर संस्कृति! विधानसभा का यह नया स्वरूप अब बाहर से ही राजस्थान की आत्मा से परिचय कराएगा। जैसा कि माननीय अध्यक्ष जी ने कहा—अब आप बाहर से ही राजस्थान को देख पाएंगे और समझ पाएंगे। #VasudevDevnani #SpeakerDevnani #RajasthanAssembly #DeepPrajwalan #Conclave… pic.twitter.com/awDy3VwXhy
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) July 30, 2026
संविधान गैलरी और वंदे मातरम् गैलरी बनाई
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि म्यूजियम में नवाचार करते हुए सबसे पहले संविधान गैलरी की स्थापना की गई। इसमें मूल संविधान में शामिल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चित्रों को प्रदर्शित किया गया है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष गैलरी भी तैयार की गई. इसमें वंदे मातरम् के इतिहास और उसके सफर को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है. विधानसभा परिसर में महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान और राजस्थान के अन्य वीर महापुरुषों से जुड़े चित्र भी लगाए गए हैं.
अब विधानसभा में बैठे-बैठे होंगे राजस्थान के प्रमुख स्थलों के दर्शन
देवनानी ने कहा कि विधानसभा में अब एक और बड़ा तकनीकी नवाचार किया जा रहा है. इसके तहत 3D तकनीक से राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का अनुभव कराया जाएगा.
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में एक विशेष हेलीकॉप्टर आधारित म्यूजियम गैलरी देखने के बाद उन्हें राजस्थान में भी ऐसा प्रयोग करने का विचार आया. वहां 3D तकनीक के माध्यम से बैठे-बैठे अयोध्या और काशी के दर्शन का अनुभव होता है. देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में बनने वाली नई 3D गैलरी में लोग बैठे-बैठे महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, पुष्कर, भरतपुर और प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थलों को देख सकेंगे.
उन्होंने कहा, “ऐसा अनुभव होगा, जैसे व्यक्ति वास्तव में उस स्थान के सामने मौजूद है. इस परियोजना की तैयारी शुरू हो चुकी है.”