विज्ञापन

शेखावाटी को कब तक मिलेगा यमुना का पानी? मंत्री सुरेश रावत ने बताई समय सीमा

राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने बुधवार को पांचना बांध और यमुना जल समझौते को लेकर NDTV से खास बातचीत बड़ी जानकारी दी है.

शेखावाटी को कब तक मिलेगा यमुना का पानी? मंत्री सुरेश रावत ने बताई समय सीमा
शेखावाटी को कब तक मिलेगा यमुना का पानी? मंत्री सुरेश रावत ने बताई समय सीमा

Rajasthan News: करीब 20 साल से चले आ रहे पांचना बांध के पानी के विवाद पर जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने बड़ा दावा किया है. NDTV से खास बातचीत में रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से ऐसा समाधान निकला है, जिससे भविष्य में किसी तरह के जातीय तनाव या संघर्ष की आशंका भी खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि तीनों पक्ष पानी के बंटवारे को लेकर सहमत हो गए हैं और अब समझौते को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू होगी.

हमेशा के लिए खत्म हुआ विवाद

सुरेश रावत ने बताया कि पांचना बांध के कमांड क्षेत्र के किसानों के लिए 6 जुलाई को पानी छोड़ने की टेस्टिंग की जाएगी. वहीं बांध क्षेत्र के लोगों के लिए लिफ्ट परियोजना का शिलान्यास 15 सितंबर तक कर दिया जाएगा. उनका कहना है कि सरकार ने ऐसा स्थायी समाधान तैयार किया है, जिससे सभी क्षेत्रों के लोगों के हित सुरक्षित रहेंगे और लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो जाएगा.

यमुना जल समझौते को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भी जल संसाधन मंत्री ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जिस समस्या का समाधान कांग्रेस अपनी सरकार के दौरान नहीं कर सकी, भाजपा सरकार ने ढाई साल में उसका रास्ता निकाल दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसी बात की तकलीफ है और इसलिए वह समझौते पर सवाल उठा रही है.

दिसम्बर 2028 से पहले मिलेगा शेखावाटी को यमुना का पानी 

रावत ने कहा कि यमुना जल समझौते में किसी तरह की कोई दुविधा नहीं है. वर्ष 1994 में जो समझौता हुआ था, उसी के प्रावधान यथावत लागू रहेंगे. राजस्थान को उसके हिस्से का पूरा पानी मिलेगा और राज्य के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है.

जल संसाधन मंत्री ने दावा किया कि सरकार ने जो वादा किया है, उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी पेयजल और सिंचाई, दोनों उद्देश्यों के लिए उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है और सरकार इस दिशा में तय समयसीमा के अनुसार काम कर रही है.

यह भी पढ़ें-

जयपुर में घुमंतु-अर्ध घुमंतु जातियों के महापड़ाव में बवाल, CM आवास कूच के दौरान पुलिस के साथ झड़प

"यमुना जल समझौते से राजस्थान की प्यास बुझेगी", CM भजनलाल बोले- कांग्रेस ने कभी समाधान नहीं निकाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close