राजस्थान में अगले विधानसभा चुनाव के लिए अभी काफी लंबा समय है, लेकिन अभी से प्रदेश में पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. चूरू में पोस्टर पॉलिटिक्स ने आरोप प्रत्यारोप की नई बहस छेड़ दी है. चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में चूरू से भाजपा विधायक हरलाल सहारण के लापता वाले पोस्टर नजर आए, जिसके बाद अस्पताल प्रसाशन में हड़कंप मचा दिया.
विधायक बोले- असामाजिक तत्वों का काम
पुरे अस्पताल परिसर में लगे जगह -जगह पोस्टर अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस सम्बंध में अस्पताल के मेडिकल सुप्रिडेंट डॉक्टर दीपक चौधरी ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही पोस्टर उतरवाए गए और सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर दो युवक नजर आए. जिनके ख़िलाफ़ कानूनी कारवाई की जाएगी.
इस सम्बंध में चूरू भाजपा विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह काम असामाजिक तत्वों का है, जिन कांग्रेस से जुड़े युवकों ने यह काम किया है, उनके नेता तो क्या यहां रहते हैं.
पोस्टर लगाने वाले की पुलिस कर रही तलाश
अस्पताल में विधायक लापता के पोस्टर चिपके होने की सूचना के बाद डीएसपी गजेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाकर अस्पताल के गार्डों को फटकार लगाई. इस सम्बंध में कैमरे पर बोलने से अधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया और कहा आगे की जांच के बाद स्पष्ठ हो पाएगा कि पोस्टर किसने चिपकाए. फिलहाल अस्पताल परिसर में विधायक के लापता होने के पोस्टर चिपकाने वालों की तलाश की जा रही है.
यह भी पढे़ं-
यमुना जल समझौता राजस्थान के लिए ‘गेम चेंजर', होगी नई औद्योगिक क्रांति- वासुदेव देवनानी