विज्ञापन

जानवरों की बलि का बनाया रील और किया वायरल, पहुंचे सीधे जेल

चित्तौड़गढ़ पुलिस ने इंस्टाग्राम पर दो मासूम जानवरों के साथ हिंसा का वीडियो वायरल करनेवाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

जानवरों की बलि का बनाया रील और किया वायरल, पहुंचे सीधे जेल
दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु-पक्षी बलि प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है
NDTV

सोशल मीडिया पर रील्स के खुमार में डूबे लोग इन दिनों लाइक्स और कमेंट बटोरने के लिए अजीबोगरीब हरकतें कर रहे हैं. इनमें से कुछ त हद ही पार कर दे रहे हैं और इस चक्कर में मशहूर होने के जगह बदनाम हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से आया है जहां एक क्रूरता भरा वीडियो बनानेवाले दो लोगों को सीधा सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है. चित्तौड़गढ़ में इंस्टाग्राम पर पहचान बनाने के लिए बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता करने और उसका वीडियो वायरल करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है. 

सोशल मीडिया पर मिले दो वीडियो

राजस्थान पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अवैध कंटेंट की लगातार निगरानी करती है. इसी के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में साइबर मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस को दो वीडियो का पता चला. ये दोनों वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए थे. इन वीडियो में में पहला वीडियो एक भैंस के बच्चे की धारदार हथियार से बलि देने का था. ​दूसरा वीडियो एक जंगली खरगोश को जाल में फंसाकर बेरहमी से शिकार करने का था.

स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में चंदेरिया थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमोलिया निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शोभालाल बागरिया के खिलाफ राजस्थान पशु-पक्षी बलि प्रतिषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया और ​शंकर बागरिया के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है. 

पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए कानून तोड़ने या हिंसक सामग्री अपलोड करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें-: व‍िदेशों में महका झालावाड़ का बासमती चावल, ईरान, इराक और यूएई में बढ़ी मांग तो क‍िसान मालामाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close