विज्ञापन

राजस्थान में 30 जिलों में ओले-आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जानें 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान के 30 जिलों में तेज हवाओं, ओले और धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश की चेतवानी जारी की गई है. मौसम विभाग ने 16 जून तक अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में 30 जिलों में ओले-आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, जानें 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
बारिश का मजा लेते हुए लोग
IANS

Rajasthan Rain Update: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के  बदले मिजाज  के कारण में बड़ा असर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को बारिश की रिमझिम फुहारों से बड़ी राहत मिली है.  मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ी हैं, लेकिन अभी इस हिस्से में राहत के लिए लोग तरस रहे. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार रविवार शाम 3 घंटे के लिए राजस्थान के 30 से ज्यादा जिलों में ऑरेज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसके तहत जयपुर, भरतपुर,अजमेर,बीकानेर सहित आसापास के संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कि गई है.

Rajasthan Mausam update

 30 जिलों में अलर्ट जारी
Photo Credit: Social Media X

 30 जिलों में ऑरेज और येलो अलर्ट जारी 

जयपुर  मौसम विज्ञान केन्द्र ने ताजा अपडेट देते हुए 30 जिलों में ऑरेज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. जिसके तहत बीकानेर, चूरू, सीकर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, झुंझुनू, कोटपूतली बहरोड़, अलवर, खैरथल - तिजारा, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, कोटा, बारां, झालावाड़ तथा चित्तौड़गढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन / गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा, वज्रपात तथा मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है.

वहीं नागौर, ब्यावर, प्रतापगढ़, हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर जिलों में कहीं-कहीं   बिजली चमकने के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

झालावाड़, चित्तौड़गढ़, लक्ष्मणगढ़  और बूंदि में ओलावृष्टि और झमाझम बारिश

वही आज यानी रविवार (14 जून ) को प्रदेश झालावाड़, झालरापाटन सहित जिले के कई इलाकों में शाम होते ही अचानक मौसम बदल गया. साथ ही तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश और ओलो ने शुरू हो गई. इससे बदले मौसम का मजा लेने के लिए सड़कों पर लगो नजर आने लगे. मौसम में आए इस बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें अच्छी फसलों की उम्मीद जगी है.

वहीं, चित्तौड़गढ़ और सीकर के लक्ष्मणगढ़ उपखंड सहित कई ग्रामीण इलाकों में तेज आंधी के साथ चने के आकार के ओले गिरे.दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद इस ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं ने मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है.

बूंदी में धूल भरी आंधी का तांडव

दूसरी ओर, बूंदी जिले में तेज आंधी और धूल भरी हवाओं के बाद  झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनिमा बना दिया. वहीं दूसरी तरफ, खराब मौसम और आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में जिले में अलर्ट जारी किया है. साथ आम जनता को  घरों से बाहर न निकलने और सतर्क रहने की अपील की है.

20 जून तक तेज आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई हिस्सों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 16 जून तक राज्य में तेज धूल भरी आंधी,ओलावृष्टि और मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है. जिसके कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में प्री मानसून में मौसम मेहरबान, अगले 4-5 दिन आंधी बारिश का कहर 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com