3 करोड़ की 'Golden Dress' पेश करेगी जयपुर की फैशन डिजाइनर, कांस में बिखेरेगी राजस्थानी जलवा

Cannes Film Festival 2026: मेट गाला 2026 में जयपुर राजघराने के जलवे के बाद अब फ्रांस के कांस फिल्म फेस्टिवल में राजस्थान की शाही विरासत का डंका बजेगा. जयपुर की एक मशहूर फैशन डिजाइनर कांस के रेड कार्पेट पर खादी पर सोने (Gold) के काम से बनी 3 करोड़ रुपये की बेहद खास ड्रेसेस पेश करने जा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर की फैशन डिजाइनर आशना वासवानी
Instagram

Jaipur Faishon Designer at Cannes 2026: ग्लोबल फैशन और सिनेमा के सबसे बड़े मंचों पर इन दिनों भारत और खासकर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का डंका बज रहा है. न्यूयॉर्क में आयोजित हुए प्रतिष्ठित मेट गाला 2026 (Met Gala 2026) के रेड कार्पेट(Red Carpet) पर जयपुर राजघराने के महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह और राजकुमारी गौरवी कुमारी ने अपनी शाही उपस्थिति से वैश्विक स्तर पर मरुधरा का मान बढ़ाया था। अब इसी कड़ी में राजस्थान के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है.

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे ऐतिहासिक कांस फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में अब जयपुर की एक मशहूर फैशन डिजाइनर  आशना वासवानी राजस्थान की सदियों पुरानी शाही और सांस्कृतिक विरासत को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Advertisement

जयपुर की मशहूर फैशन डिजाइनर आशना वासवानी
Photo Credit: i

सोने से बनी 3 करोड़ की तीन ड्रेस उड़ाएगी होश

कांस फिल्म फेस्टिवल के इस ग्लोबल मंच पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व बेहद खास होने वाला है. इसके लिए आशना ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि भावनाओं, विरासत और असीम जुनून से जन्मा एक संग्रह, जो अब Cannes की ओर बढ़ रहा है. इतने बड़े वैश्विक मंच पर अपने डिजाइनों को पेश होते देखना बेहद खास अनुभव है. हर धागा भारतीय कारीगरी, संस्कृति और उस सोच की कहानी कहता है, जिसमें बनाने के लिए हमने अपने  जस्बात लगा दिए है. 

10 मॉडल्स के साथ कांस के रेड कारपेट पर दिखाएंगी शाही शान 

कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए आशना 10 मॉडल्स के साथ रेड कारपेट पर 'हवामहल' से प्रेरित अपना क्यूटर कलेक्शन (couture collection) लेकर जा रही हैं. जिसमें खादी को लेकर राजस्थान की पारंपरिक हस्तशिल्प कला के साथ-साथ असली सोने (Gold) के तारों और बेहद महीन कारीगरी का इस्तेमाल किया गया है. यह पोशाकें न सिर्फ भारतीय कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करेगी, बल्कि दुनिया को राजस्थान के 'राजपूती ठाट-बाठ' और वैभव से तक बताई जा रही है.

फैशन डिजाइनर आशना की कलाकृति
Photo Credit: Instagram

मेट गाला के बाद अब कांस की बारी

बता दें कि कांस से पहले मेट गाला में जयपुर घराने के शाही भाई-बहन की जोड़ी (महाराजा पद्मनाभ और राजकुमारी गौरवी) ने पारंपरिक और आधुनिक फैशन के फ्यूजन से सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब कांस में जयपुर की फैशन डिजाइनर आशना की कलाकृति का हर तरफ इंतजार है. इस प्रेजेंटेशन से न केवल राजस्थान के बुनकरों और कारीगरों की कला को वैश्विक पहचान मिलेगी, बल्कि यह साबित होगा कि भारतीय हेरिटेज फैशन आज भी दुनिया में सबसे लाजवाब और बेजोड़ है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: महारानी गायत्री देवी की साड़ी में राजकुमारी गौरवी का रॉयल डेब्यू, भाई पद्मनाभ संग दी रॉयल अपीयरेंस