विज्ञापन
This Article is From May 24, 2024

कार ने युवक को मारी ऐसी टक्कर, फिल्मी स्टाइल में 20 फीट हवा में उड़ा; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक 20 फीट ऊपर उछलकर नीचे गिरा.

कार ने युवक को मारी ऐसी टक्कर, फिल्मी स्टाइल में 20 फीट हवा में उड़ा; रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO
युवक को कार ने मारी टक्कर
NDTV Reporter

Dholpur News: कौलारी थाना इलाके में बसई नवाब-मनिया सड़क मार्ग पर दिल दहला देने वाली एक्सीडेंट की घटना सामने आई है. बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कार की टक्कर से करीब 20 फीट हवा में उछलकर नीचे गिर गया. यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वहीं हालत गंभीर होने पर युवक को जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. 

सड़क पार करते समय हुआ हादस

पुलिस के मुताबिक, नगला हरलाल गांव के रहने वाले दरब सिंह पुत्र भगवान सिंह जाटव पैदल अपने घर लौट रहा था. मनिया सड़क मार्ग पर सड़क क्रॉस करते समय तेज रफ्तार में आ रही कार ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फिल्मी स्टाइल में युवक करीब 20 फीट ऊंचाई तक उछलकर नीचे गिर गया. कार चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.

हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर


दुर्घटना को देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देकर घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नाजुक हालत होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर जयपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया है. यह हादसा पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उधर घटना को लेकर कोलारी थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कार चालक ने सड़क क्रॉस कर रहे एक राहगीर को दर्दनाक टक्कर मारी है.

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल है. वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो चुका है. घायल के परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दी है. पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया आरोपी को शीघ्र चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढे़ं- शराब सेल्समैन पर जानलेवा हमले पर विधायक संजय जाटव ने दी सफाई, बोले- साजिश के तहत...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com