विज्ञापन

Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला, 10 दिन की जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया ? 

पुलिस सभी बयानों और साक्ष्यों का आपस में मिलान कर रही है ताकि किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके. अब तक 40 मोबाईल के सीडीआर भी चेक किये हैं.

Prem Baisa Death: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला, 10 दिन की जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया ? 

Sadhavi Prem Baisa Death: जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर जांच शुरू हुए 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन अब तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

इस संबंध में आज एसीपी छवि शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जांच के दौरान अब तक करीब 37 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इनमें साध्वी के परिवार से जुड़े लोग, उन से संबंधित व्यक्ति, सोशल मीडिया हैंडल संचालित करने वाले लोग, प्रेक्षा व अस्पताल से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल हैं.

अब तक 40 मोबाईल के सीडीआर भी चेक किये हैं

पुलिस सभी बयानों और साक्ष्यों का आपस में मिलान कर रही है ताकि किसी निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके. अब तक 40 मोबाईल के सीडीआर भी चेक किये हैं. एसीपी छवि शर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो आगे की जांच में डीएनए जांच और पॉलीग्राफ टेस्ट (झूठ पकड़ने की जांच) जैसे वैज्ञानिक तरीकों का सहारा लिया जा सकता है.

निष्पक्षता और गंभीरता के साथ की जा रही है

उन्होंने इन संभावनाओं से इंकार नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता के साथ की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच की दिशा को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले दिनों में विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा.

यह भी पढ़ें- नागौर अवैध विस्फोटक मामले की जांच को NIA ने किया टेकओवर, 9550 किलो विस्फोटक मामले की खुलेंगी परतें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close