विज्ञापन

Rajasthan: 12वीं में बेटे ने किया टॉप तो पिता ने सांवरिया सेठ को भेट किया अनोखा तोहफा, मंदिर में चढ़ाई चांदी की किताब

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में छात्र चिन्मय काबरा की सफलता पर उसके पिता ने अनोखा चढ़ावा चढ़ाया. बेटे के 12वीं कॉमर्स में 97% अंक आने पर ने उन्होंने मंदिर में 50 ग्राम चांदी की किताब भेंट की.

Rajasthan: 12वीं में बेटे ने किया टॉप तो पिता ने सांवरिया सेठ को भेट किया अनोखा तोहफा, मंदिर में चढ़ाई चांदी की किताब
Silver Book Offered Sanwariya Seth
NDTV

Chittorgarh Sanwariya Seth Temple: कहते हैं सांवरिया सेठ जिसे एक बार अपना बना लेते हैं, उसका हाथ फिर कभी नहीं छोड़ते. उन्हें किसी दिखावे से नहीं, बल्कि केवल सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास के बल पर ही रीझाया जा सकता है.  व्यापारियों के बीच 'बिजनेस पार्टनर' के रूप में प्रसिद्ध सांवरिया सेठ की असीम कृपा इस बार एक छात्र पर बरसी है. अपनी एक विशेष मन्नत पूरी होने पर, यह छात्र अपनी अटूट आस्था और  विश्ववास प्रकट करने सांवरा के दर पर पहुंचा. उसने भगवान के चरणों में चांदी की एक सुंदर किताब भेंट कर अपनी गहरी भक्ति और अटूट विश्वास का अनूठा उदाहरण पेश किया है.

बेटे की सफलता पर पिता ने अदा किया अनोखा शुक्रिया

दरअसल, चित्तौड़गढ़ के एक छात्र चिन्मय काबरा ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 97 फीसदी अंक हासिल किए. बेटे की शानदार कामयाबी पर पिता सुनील काबरा भगवान सांवरिया सेठ  अनोखा शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने परिवार सहित प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मन्दिर पहुंचकर श्री सांवलिया  सेठ के दरबार में हाजिरी लगाते हुए 50 ग्राम चांदी से बनी एक खास किताब भेंट की.

अहमदाबाद से तैयार करवाई है चांदी से बनी खास किताब

पिता सुनील काबरा ने इस अनोखे उपहार को लेकर बताया कि उन्होंने अहमदाबाद में स्पेशल ऑर्डर पर इस चांदी की किताब को तैयार करवाया है. जिसमें 5 पन्ने है. उनपर  भगवान की तस्वीरें और 12th पास अंकित है

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का है सपना

बता दें कि चिन्मय की इस सफलता पर माता पिता गर्व से फूले नहीं समा रहे है. 12वीं कॉमर्स में 97 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है. इसी के साथ वह मुख्य विषयों के आधार पर  जिला टॉपर भी बने हैं.  बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे चिन्मय का अब अगला लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है.चिन्मय की इस बड़ी सफलता और परिवार की इस अनोखी आस्था की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है.

यह भी पढ़ें: नमो भारत ट्रेन से जुड़ेगा राजस्थान, 2 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से अलवर का सफर, जानें कब तक शुरू होगी रैपिड रेल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close