Rajasthan: कोटा में बढ़ते स्टूडेंट सुसाइड पर सांसद राहुल कस्वां का बयान, कोचिंग सेंटर से की ये अपील

Student Suicide in Rajasthan: राजस्थान की 'शिक्षा नगरी' कहे जाने वाले कोटा में एक महीने के अंदर 6 कोचिंग स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया है. इसके अलावा जयपुर से भी एक कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड करने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चूरू सांसद राहुल कस्वां.
Twitter@RahulKaswanMP

Rajasthan News: राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल कस्वां (Rahul Kaswan) का बच्चों के साथ डांस करने वाला वीडियो वायरल होने के बाद अब एक बयान भी सामने आया है, जिसमें वे कोटा में बढ़ते स्टूडेंट सुसाइड (Kota Student Suicide) के मामलों पर चिंतित नजर आ रहे हैं. चूरू सांसद का कहना है कि बच्चों को आत्महत्या करने से रोकने के लिए हर अभिभावक और शिक्षण संस्थान को नए तरीके से सोचने की जरूरत है, वरना हालात बद से बदतर होते चले जाएंगे.

सरकार के साथ पेरेंट्स भी नए तरीके से सोचें

मंगलवार सुबह एक्स पर अपने भाषण का वीडियो शेयर करते हुए राहुल कस्वां ने लिखा, 'कोटा-जयपुर जैसे शहरों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के आत्महत्या करने की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. हम सभी के लिए यह बेहद चिन्ताजनक और आत्ममंथन का विषय है. सरकार और प्रशासन इस अत्यंत संवेदनशील विषय पर गंभीरता दिखाए, यह तो जरूरी है ही. साथ में हर अभिभावक और शिक्षण संस्थान को भी नए तरीके से सोचने का समय है.'

Advertisement
यह एक कड़वी हकीकत है कि जीवन की इस भागदौड़ में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि बच्चों को समय ही नहीं दे पा रहे हैं. हमने सफलता का अर्थ संकुचित कर दिया है और डॉक्टर व इंजीनियर बनने को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि हर बच्चा अनोखा है.

राहुल कस्वां

कांग्रेस सांसद, चूरू

'अपने बच्चों को समय दें, उनका आत्मविश्वास बढ़ाएं'

चूरू सांसद ने सभी माता-पिता से आग्रह करते हुए कहा, 'अपने बच्चों को समय दें, उनको समझें व सहयोग करें. हर बच्चे की अपनी अलग काबिलियत है, जो ईश्वर ने उन्हें प्रदान की है. जहां दुनिया दौड़ रही है, उस दौड़ का हिस्सा न बनकर, हमें अपने बच्चे को देखकर दौड़ना है. अपने बच्चों से कनेक्ट रहें, उनमें आत्मविश्वास पैदा करते रहें. आज अवसरों की कोई कमी नहीं है, जहां बच्चा अपना नाम कमा सकता है.'

सभी कोचिंग सेंटर्स से राहुल कस्वां की अपील

राहुल कस्वां ने आगे कहा, 'मैं सभी शिक्षण संस्थानों से भी आशा करता हूं कि अपने यहां अध्ययनरत बच्चों की प्रतिभा की पहचानेंगे और उन्हें सयोगात्मक व स्वस्थ वातावरण प्रदान करेंगे.'

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड रोकने के लिए बनेगा कानून, विधानसभा के इसी सत्र में लाया जाएगा बिल

Advertisement