विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने भ्रष्‍ट अफसरों पर की कार्रवाई, एक IAS सह‍ित 10 रिटायर्ड अधिकारियों की रोकी पेंशन 

Rajasthan: 38 विचाराधीन मामलों का निस्तारण करते हुए कई सक्रिय अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक शिकंजा कसा गया है.

Rajasthan: सीएम भजनलाल ने भ्रष्‍ट अफसरों पर की कार्रवाई, एक IAS सह‍ित 10 रिटायर्ड अधिकारियों की रोकी पेंशन 
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सेवा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को मंजूरी दी है. भ्रष्टाचार और अनियमितताओं में दोषी पाए गए एक IAS सहित 10 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सेवारत अधिकारियों के 2 मामलों में सेवा समाप्ति और पदच्युत करने का फैसला किया गया है. इनमें एक मामला लंबे समय से अनाधिकृत अनुपस्थिति से जुड़ा है, जबकि दूसरा भ्रष्टाचार से संबंधित है.

जांच की अनुमति दी गई  

भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम 2018 की धारा 17-ए के तहत पांच प्रकरणों में विस्तृत जांच की अनुमति दी गई है. इसके अलावा, सात अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन चलाने की भी स्वीकृति प्रदान की गई है. 11 अधिकारियों पर सीसीए नियम-16 और दो अधिकारियों पर नियम-17 के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि को रोका गया है. 

पूर्ण या आंशिक पेंशन रोकने की अनुमति 

मुख्यमंत्री ने 9 रिटायर्ड अधिकारियों की पूर्ण या आंशिक पेंशन रोकने की भी अनुमति दी है, जबकि चार अन्य रिटायर्ड अफसरों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए जाने पर जांच निष्कर्षों को अनुमोदित किया गया है. एक सेवानिवृत्त आईएएस अफसर के मामले में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत केंद्र सरकार को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए  सिफारिश भेजी गई है. 

दो मामलों में विभागीय जांच के आधार पर राहत 

इसके अतिरिक्त, दो प्रकरणों में दंड के खिलाफ की गई पुनर्विलोकन याचिकाएं खारिज कर दी गई हैं और दो मामलों में विभागीय जांच के आधार पर अधिकारियों को राहत दी गई है. राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी भ्रष्टाचार या लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान सीएम के गृह ज‍िलें में जाटों की हुकार रैली आज, बेनीवाल बोले-गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com