सीएम भजनलाल और नेता प्रत‍िपक्ष जूली ने भड़ाना को दी श्रद्धांजल‍ि, बताया अपूरणीय क्षत‍ि 

पूर्व कैबिनेट मंत्री हेमसिंह भड़ाना का आज सुबह करीब 7:30 बजे अलवर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया. वे 58 वर्ष के थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पूर्व मंत्री के निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने श्रद्धांजलि दी.

पूर्व मंत्री मेहस‍िंह भड़ाना के न‍िधन पर मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने श्रंद्धाजल‍ि दी. सीएम भजलाल शर्मा ने सोशल मीड‍िया पर लिखा, "भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. भड़ाना जी ने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी.  उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति!"

टीकाराम जूली ने दी श्रद्धांजलि   

नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली ने ल‍िखा,  "पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति." 

भड़ाना को था कैंसर 

पूर्व मंत्री भड़ाना को 6 महीने पहले कैंसर का पता चला था. हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लंबे समय तक उनका इलाज चला था. परिजनों के अनुसार, भड़ाना कैंसर से बड़े मजबूती से लड़ रहे थे, लेकिन ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी. 

Advertisement

राज्यपाल ने जताया शोक 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है. 

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, अलवर निवास पर ली अंतिम सांस

Advertisement