पूर्व मंत्री मेहसिंह भड़ाना के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने श्रंद्धाजलि दी. सीएम भजलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. भड़ाना जी ने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी. उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.ॐ शांति!"
टीकाराम जूली ने दी श्रद्धांजलि
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लिखा, "पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति."
पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक श्री हेमसिंह भड़ाना जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) February 2, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को… pic.twitter.com/6kfDt02wET
भड़ाना को था कैंसर
पूर्व मंत्री भड़ाना को 6 महीने पहले कैंसर का पता चला था. हाल ही में उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में लंबे समय तक उनका इलाज चला था. परिजनों के अनुसार, भड़ाना कैंसर से बड़े मजबूती से लड़ रहे थे, लेकिन ब्रेन हेमरेज के बाद उनकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी.
राज्यपाल ने जताया शोक
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, अलवर निवास पर ली अंतिम सांस