UPSC Exam: सिविल सेवा पास करने वाले राजस्थान के युवाओं से मिले CM भजनलाल शर्मा, सभी को किया सम्मानित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2023 में सफलता हासिल करने वाले राजस्थान से युवाओं ने मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को सम्मानित भी किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिविल सेवा पास करने वाले युवाओं से मिले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2023 में राजस्थान से चयनित युवाओं ने मुलाकात की. सीएम ने युवाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने युवाओं को साफा पहनाकर, शॉल ओढाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गौरव का विषय है कि देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान में इतनी बड़ी संख्या में युवा चयनित हुए हैं. आपके माता-पिता के आशीर्वाद तथा कड़ी मेहनत लगन से यह संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की है. वर्तमान में हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में इस सपने को साकार होता देख रहे हैं. युवाओं के योगदान से दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है.

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सिविल सेवा परीक्षा से चयनित युवा देश के कर्णधार तथा प्रहरी हैं. ऐसे में उन्हें समाज को सही दिशा देते हुए देश एवं प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम करना है. अभाव में आए प्रत्येक व्यक्ति की बात संवेदनशीलता से सुनकर उनके काम को पूरा करना है. उन्होंने चयनित युवाओं से कहा कि किसी भी जगह नियुक्ति हो वे पूरी ऊर्जा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से काम करें.

Advertisement

सीएम ने कहा- आने वाला समय युवाओं का

सीएम ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है. आपको अपने श्रेष्ठ विचारों अनुभवों से मोदी के 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के विजन को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. उन्होंने युवाओं से कहा कि इस परीक्षा में जिन युवाओं का उम्मीद अनुसार परिणाम नहीं आया है, उन्हें निराश ना होकर पूरे समर्पण भाव से पुनः कोशिश करनी चाहिए. कार्यक्रम में चयनित युवाओं ने शिक्षा प्रणाली में सुधार, महिला सशक्तीकरण, राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना, स्वच्छता सर्वेक्षण में राज्य की स्थिति सुधारने सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए.

कार्यक्रम में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी थे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के साथ चयनित युवाओं का सामुहिक फोटो सेशन भी हुआ. इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यू आर साहू सहित मुख्ममंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं यूपीएससी-2023 में राजस्थान से चयनित युवा मौजूद थे.

यह भी पढ़ें - Rajasthan के 20 सूरमा जिन्होंने पास की UPSC Civil Services Exam 2023, पूरे प्रदेश को हो रहा गर्व


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.