विज्ञापन
प्रभांशु रंजन

प्रभांशु रंजन

चीफ सब एडिटर

2017 में राजस्थान पत्रिका से पेशेवर पत्रकारिता जीवन की शुरुआत. इसके बाद इंडिया न्यूज, दैनिक भास्कर होते हुए NDTV में कार्यरत. डिजिटल से करियर की शुरुआत के बाद 3 साल प्रिंट में रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव. अब फिर से डिजिटल की दुनिया में. चुनाव, राजनीति, क्राइम और खेल में विशेष रूचि. कोरोना के दौरान बिहार के गांवों की रिपोर्टिंग चर्चा में रही.  

पढ़ाई-लिखाईः

ग्रेजुएशन: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित प्रतिष्ठित लंगट सिंह कॉलेज (L.S College) से. 
PG: माखनलाल चर्तुवेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान के नोएडा कैंपस से.

फेलोशिप व अवार्डः

फेलोशिपः आलोक तोमर फेलोशिप 2016
अवार्ड: बेस्ट पैकेज व पेज (दैनिक भास्कर 2019-20)
अवार्डः एम्पलाई ऑफ द मंथ (NDTV अगस्त, 2024)

तकनीकी रूप से निपुण प्रभांशु फैक्ट की बारीकी से जांच कर तेजी से समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं. जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है. भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है. जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है. दैनिक भास्कर, सन्मार्ग, पूर्वा पोस्ट जैसे हिंदी के बड़े अखबारों में इनके लेख छपते रहे है. डेस्क के साथ-साथ क्षेत्र में घूम-घूम कर रिपोर्ट निकालना और लिखना बेहद रुचिकर है.

Close