विज्ञापन

"व‍िधायकों पर तीसरी आंख से रखी जा रही नजर", बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक में CM ने चेताया

बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक में मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्र‍ियों को नया टास्‍क द‍िया है. लोगों की समस्‍या को सुलझाने के ल‍िए कहा है. 

"व‍िधायकों पर तीसरी आंख से रखी जा रही नजर", बीजेपी व‍िधायक दल की बैठक में CM ने चेताया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक ली.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को विधानसभा में भाजपा विधायक दल की बैठक ली. यह बैठक विधानसभा के हां पक्ष की लॉबी में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के विधायक और मंत्री मौजूद रहे. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों की सराहना की. उन्होंने विधायकों से कहा कि उनके कामकाज पर नजर रखी जा रही है, और उन पर तीसरी आंख भी है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विधायकों ने जो मांगा सरकार ने उसे पूरा करने का प्रयास किया है.

"मंत्रियों को 200 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचना है" 

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में सभी मंत्रियों को राज्य की दो सौ विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचना है. उन्होंने कहा कि मंत्री जनता के बीच जाकर आठ से दस घंटे तक रुकें और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान करें. 

Rajasthan Day के कार्यक्रमों पर भी चर्चा 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार के दो साल पूरे होने के बाद भी प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है, जो सरकार के लिए सकारात्मक संकेत है. बैठक में आगामी Rajasthan Day के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई.  मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. 

राजस्थान दिवस पर मंदिरों में विशेष आरती होगी 

उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस की शुरुआत स्वच्छता अभियान और विकसित रन से होगी. इसके अलावा प्रदेशभर में विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. साथ ही एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी, जनजाति कला प्रदर्शनी, युवा शक्ति मेला, उद्योगपतियों के साथ संवाद और किसान सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. राजस्थान दिवस के अवसर पर मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन होगा. जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा जाएगा. 

बैठक में दोनों डिप्टी सीएम दिया कुमार, प्रेमचंद बैरवा, गृह राज्य मंत्री जवार सिंंह बेढम, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, शिक्षा और पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग के राज्य मंत्री झाबर सिंंह खर्रा सहित अन्य विधायक और मंत्री मौजूद रहे.   

यह भी पढ़ें: मार्च में ही तपने लगा राजस्‍थान, 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस पहुंचा पारा; 14-15 मार्च को बारिश का अलर्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close