कोचिंग ही नहीं स्पोर्ट्स में भी धाक जमाएगा कोटा, इंटरनेशनल लेवल के सिंथेटिक ट्रैक पर होगी रेस

कोटा के श्रीनाथपुरम स्टेडियम में एक सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण हुआ है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की रेसिंग प्रतियोगिताओं के स्तर का ट्रैक है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोटा के सांसद ओम बिरला ने रेसिंग ट्रैक का उद्घाटन किया
NDTV

राजस्थान का कोटा शहर पूरे देश में कोचिंग नगरी के तौर पर विख्यात है. राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों के अलावा देश के अलग राज्यों से भी छात्र यहां मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं. लेकिन, कोटा में पढ़ाई के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए अवसरों की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं. कोटा को स्पोर्ट्स के लिए भी विकसित करने की कोशिश की जा रही है. इसी सिलसिले में कोटा के श्रीनाथपुरम स्थित खेल परिसर में एक नए सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण किया गया है. ऐसी उम्मीद है कि इससे कोटा में खेल प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी.

400 मीटर लंबा नया सिंथेटिक ट्रैक

कोटा में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिली है. कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहर केश्रीनाथपुरम स्थित खेल परिसर में विकसित सिंथेटिक ट्रैक का लोकार्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोटा संसदीय क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अपने शहर में ही आधुनिक प्रशिक्षण की सुविधाएं मिल सकें. 

Advertisement

श्रीनाथपुरम स्टेडियम में खेल प्रेमी बच्चों के साथ ओम बिरला
Photo Credit: NDTV

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कार्य किए जा रहे हैं. गांवों की प्रतिभाएं भी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं. सरकार का उद्देश्य है कि हर खिलाड़ी को बेहतर संसाधन और अवसर उपलब्ध हों.

स्पीकर बिरला ने श्रीनाथपुरम स्टेडियम में एक ही छत के नीचे विभिन्न खेल सुविधाओं के हो रहे विस्तार को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए.  इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सभी ने नई खेल सुविधाओं के निर्माण पर खुशी जताते हुए इसे कोटा के खेल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. 

2022 में हुआ था शिलान्यास

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने तत्कालीन शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल के साथ मिलकर 31 जुलाई 2022 को श्रीनाथपुरम स्टेडियम में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की आधारशिला रखी थी.

यह सिंथेटिक ट्रैक 400 मीटर लंबा है और इसमें आठ ट्रैक हैं. तब इसके निर्माण के लिए 12 महीन का समय निर्धारित किया गया था. लेकिन सरकार बदलने और विभिन्न कारणों से इसके तैयार होने में विलंब हुआ. उम्मीद की जा रही है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस सिंथेटिक ट्रैक से कोटा को युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-: कोटा में बिहार की छात्रा की मौत की गुत्थी उलझी, कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस, फ्लाईओवर से गिरने पर गई थी जान

Topics mentioned in this article