विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2025

Rajasthan: श्रीलंकाई सेना के कमांडर आए जयपुर, इस खास मकसद से पहुंचे पिंक सिटी

Jaipur: श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजी एम एल रोड्रिगो 2 दिवसीय दौरे पर जयपुर आए.

Rajasthan: श्रीलंकाई सेना के कमांडर आए जयपुर, इस खास मकसद से पहुंचे पिंक सिटी

Sri Lankan Army Commander Jaipur Visit: श्रीलंकाई सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजी एम एल रोड्रिगो भारतीय सेना की सप्त शक्ति कमान के 2 दिवसीय दौरे पर यहां आए. उन्होंने सैन्य अधिकारियों के साथ चर्चा की. दक्षिण-पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने यहां उनका स्वागत किया. सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने बयान में बताया कि कमांडर रोड्रिगो ने यहां कमान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की और अनुभवों को साझा किया. उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल, क्षमता विकास और सर्वोत्तम चलन के आदान-प्रदान पर विस्तार से चर्चा की. लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने आतंकवाद विरोधी अभियानों से जुड़ी प्रस्तुति भी देखी. सैन्य कार्यक्रमों के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने सैन्य और सांस्कृतिक स्थलों का भी दौरा किया, जहां उन्होंने राजस्थान की समृद्ध सैन्य और सांस्कृतिक विरासत को देखा.

"सैन्य प्रशिक्षण और क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए अहम कदम"

बयान के अनुसार रोड्रिगो का यह दौरा अपने मजबूत रक्षा सहयोग को गहरा करने की दोनों देशों की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. यह दौरा दोनों सेनाओं के बीच सौहार्द और संबंधों, क्षमता निर्माण, सैन्य प्रशिक्षण और क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए समन्वित प्रतिक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में काम करेगा.

सैन्य और विरासत स्थलों का दौरा करेंगे श्रीलंकाई आर्मी  कमांडर

लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने कमान मुख्यालय में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की. परिचालन अनुभवों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों की चर्चा की. अपने सैन्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त, लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो सैन्य एवं विरासत स्थलों का दौरा करेंगे, जहां वे भारत की समृद्ध सैन्य एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करेंगे.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 25 जगहों पर ED की छापेमारी, नेक्सा एवरग्रीन में 2700 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का है मामला

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close