कोटा रैली में गरजे सीपी जोशी, बोले, '25 की 25 सीटों पर लहराएगा बीजेपी का परचम'

दो सांसद चुने गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बार मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस ने कोटा-बूंदी से प्रत्याशी बनाया है. गुंजल के उम्मीदवार बनाए जाने से कोटा-बूंदी सीट पर लड़ाई तगड़ी हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मीडिया से बात करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी

Kota Rally: कोटा बूंदी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला की नामांकन रैली बुधवार कोटा में निकाली गई. नामांकन रैली में भारी जन सैलाब उमड़ा. नामांकन रैली में सीएम भजन लाल शर्मा उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मदन जीरावर हीरालाल नागर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी भी उत्साहित नजर आए सीपी जोशी ने दावा किया तेज भर में बीजेपी के पक्ष में माहौल है और राजस्थान में भी बीजेपी 25 सीटों पर परचम लहराएगी.

गौरतलब है कोटा-बूंदी भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला नामांकन रैली के बाद लाव लश्कर के साथ नामांकन दाखिल करेंगे.इसके बाद आयोजित जनसभा को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी, सीएम भजनलाल शर्मा  और डा. किरोड़ी लाल मीणा संबोधित करेंगे. उम्मेद क्लब के सामने से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई विशाल रैली बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए.

Advertisement
दो सांसद चुने गए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को इस बार मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस ने कोटा-बूंदी से प्रत्याशी बनाया है. गुंजल के उम्मीदवार बनाए जाने से कोटा-बूंदी सीट पर लड़ाई तगड़ी हो गई है.

लोकसभा चुनाव में ओम बिरला के सामने ताल ठोंकने वाले प्रहलाद गुंजल ने काोटा बूंदी सीट पर वोटों का समीकरण बदल गया है. यही कारण है कि स्थानीय मीणा वोटर को साधने के लिए किरोडी लाल मीणा को बुलाया गया है तो वहीं एससी वोटर से उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा सीधे मुखातिब होंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha 2024: कांग्रेस या भाजपा? पहले चरण में किसका पलड़ा भारी, यहां है 12 लोकसभा सीटों का पूरा कच्चा चिट्ठा?


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.