DA Hike: राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा, 3 प्रतिशत बढ़ा डीए...1 जुलाई से लागू

लगभग 8 लाख राज्य कार्मिक और 4.40 लाख पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया गया है. सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में डीए 3 प्रतिश बढ़ाया गया

Rajasthan DA Hike: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दिवाली से पहले ही प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने दिवाली से पहले राज्य कार्मिकों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि का उपहार दिया है. इसके तहत सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया. वहीं बढ़ा हुआ 3 प्रतिशत डीए 1 जुलाई 2025 से लागू किया गया है. यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को एरियर के साथ बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा.

इस निर्णय से लगभग 8 लाख राज्य कार्मिक और 4.40 लाख पेंशनर्स लाभान्वित होंगे. पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में यह संवेदनशील निर्णय लिया गया है.

Advertisement

अक्टूबर के वेतन में मिलेगा बढ़ा DA

बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 के वेतन में नकद किया जाएगा. इसके अलावा, 01 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक की तीन माह की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी. पेंशनर्स को भी 01 जुलाई 2025 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जाएगा. यानी 1 जुलाई से 30 सितंबर तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर भी दिया जाएगा.

1230 करोड़ रुपए का वित्तीय भार

इस निर्णय से राज्य सरकार पर वार्षिक लगभग 1230 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा कार्मिकों के लिए डीए में बढ़ोतरी के तुरंत बाद राज्य ने भी बिना देरी के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लागू किया.

वित्तीय वर्ष 2025-26 के इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिली है और दीपावली का त्यौहार उनके लिए और भी खुशहाल बनेगा.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 25 साल में पहली बार घटाया गया शुल्क... जानें किसे कितना मिलेगा फायदा

Advertisement