दौसा: दो बच्चों को बचाने कूदी 13 साल की पायल, तीनों नदी में डूबे; गांव में पसरा मातम

राजस्थान में दौसा जिले के जसोता गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. नदी में नहाने उतरे दो बच्चे डूबने लगे तो उन्हें बचाने गई बच्ची भी पानी में समा गई. तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में दौसा जिले के जसोता गांव में रविवार को बड़ा हादसा हो गया.

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के सैंथल थाना क्षेत्र के जसोता गांव में रविवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. नदी में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया और परिवारों में कोहराम मच गया.

नदी में नहाने उतरे थे दो बच्चे

जानकारी के अनुसार श्यामसुंदर जायसवाल (15 वर्ष) और अंकित मीणा (10 वर्ष) नदी में भरा पानी देखकर नहाने के लिए उतर गए. नहाते समय दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास कोई मदद नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ने लगी.

दोनों को बचाने के लिए कूदी पायल

दोनों बच्चों को डूबता देखकर पायल जायसवाल (13 वर्ष) उन्हें बचाने के लिए तुरंत नदी में कूद गई. लेकिन पानी ज्यादा गहरा होने के कारण वह भी संतुलन नहीं बना सकी और खुद भी डूब गई. देखते ही देखते तीनों बच्चे नदी के पानी में समा गए.

बकरियां चराने गए थे तीनों बच्चे

ग्रामीणों के अनुसार तीनों बच्चे गांव के पास बकरियां चराने के लिए गए थे. इसी दौरान नदी में भरा पानी देखकर वे नहाने के लिए उतर गए और यह हादसा हो गया. घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया.

Advertisement

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद बच्चों को नदी से बाहर निकाला. उन्हें तुरंत दौसा जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया.

गांव में छाया मातम

इस दर्दनाक घटना के बाद जसोता गांव में गहरा शोक फैल गया है. तीन मासूम बच्चों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बाड़मेर में देवर-भाभी का प्रेम प्रसंग बना त्रासदी, बबूल के पेड़ से लटककर दोनों ने की आत्महत्या